फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chardham Yatra 2025 Stones fell on Kedarnath road near jangalchatti Pilgrims Stopped

Kedarnath: जंगलचट्टी में बरसाती गदेरा ऊफान पर आया, मलबे की चपेट में आकर युवक की मौत, कुछ देर रोकी यात्रा

Sun, 15 Jun 2025 04:31 PM IST
अलका त्यागी एएनआई न्यूज, रुद्रप्रयाग
एएनआई न्यूज, रुद्रप्रयाग Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 15 Jun 2025 04:31 PM IST
सार

सोनप्रयाग से केदारनाथ धाम जाने वाले मार्ग  पर अग्रिम आदेशों तक के लिए आवाजाही रोक दी गई है।

विज्ञापन
Chardham Yatra 2025 Stones fell on Kedarnath road near jangalchatti Pilgrims Stopped
केदारनाथ मार्ग - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

विस्तार

रविवार दोपहर बाद हुई तेज बारिश से गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर जंगलचट्टी में बरसाती गदेरा ऊफान पर आ गया, जिसकी चपेट में आने से नेपाली मूल के एक युवक की मौत हो गई। वहीं, तीन यात्री घायल हो गये। इस दौरान पैदल यात्रा को भी रोक दिया गया। लोनिवि द्वारा मलबा साफ करने के बाद पैदल मार्ग पर आवाजाही बहाल कर दी गई। वहीं, लिनचोली व भीमबली में रात के चलते यात्री रोके गये हैं।

विज्ञापन

केदारनाथ हेलिकॉप्टर क्रैश की 10 तस्वीरें: कोहरा और विजिबिलिटी शून्य...पलक झपकते ही सात जिंदगियां हो गईं राख

विज्ञापन
 
बारिश से पैदल मार्ग पर जंगलचट्टी के समीप बरसाती गदेरा अपने ऊफान पर आ गया, जिससे मलबा व पत्थर रास्ते में फैल गये। इस दौरान नेपाली मूल का घोड़ा-खच्चर संचालक 21 वर्षीय महेंद्र सिंह पुत्र नवीन सिंह, निवासी देहलेख, नेपाल हॉल निवासी गौरीकुंड मलबे की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश निवासी शगुन शर्मा, मंजू शर्मा और पंचना सोलंकी को हल्की चोट आई। सभी घायलों को निकट मेडिकल रिलीफ पोस्ट में इलाज दिया गया। इधर, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि करीब एक घंटे तक पैदल मार्ग पर आवाजाही रोकी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट को रात में यात्रियों को रोकने के निर्देश दिये गये हैं। उन्होने बताया कि लिनचोली में दो हजार से अधिक यात्री रोके गये हैं। दूसरी तरफ सोनप्रयाग कोतवाली के कोतवाल इंस्पेक्टर राकेंद्र सिंह कठैत ने बताया कि रात्रि 9.30 बजे के बाद सोनप्रयाग से गौरीकुंड के लिए शटल सेवा पुन: संचालित कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed