{"_id":"68010e633560698eaf055a58","slug":"rishikesh-news-water-police-shaved-boys-and-girls-life-during-the-drown-into-ganga-2025-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh: गंगा में डूब रहे युवक और युवतियों के लिए देवदूत बने जल पुलिस के जवान, तेज बहाव से निकालकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh: गंगा में डूब रहे युवक और युवतियों के लिए देवदूत बने जल पुलिस के जवान, तेज बहाव से निकालकर बचाई जान
Thu, 17 Apr 2025 07:54 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 17 Apr 2025 07:54 PM IST
सार
हरादून से ऋषिकेश के तपोवन नीम बीच पर घूमने आए एक युवक और दो युवतियां गंगा में नहाने के दौरान पानी के तेज बहाव में बहने लगे। युवाओं को डूबते देख वहां मौजूद पर्यटकों ने शोर मचाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
जल पुलिस ने युवक युवतियों को बचाया
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ऋषिकेश के तपोवन नीम बीच पर घूमने आए देहरादून के युवक और युवतियों के लिए जल पुलिस के जवान देवदूत बनकर आए और गंगा के तेज बहाव से निकालकर जान बचाई।
विज्ञापन
गुरुवार को देहरादून से ऋषिकेश के तपोवन नीम बीच पर घूमने आए एक युवक और दो युवतियां गंगा में नहाने के दौरान पानी के तेज बहाव में बहने लगे। युवाओं को डूबते देख वहां मौजूद पर्यटकों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। पर्यटकों की आवाज सुन कर वहां तैनात जल पुलिस के जवान और रिवर गाइड सक्रिय हो गए। युवक और युवतियों को रेस्क्यू कर गंगा से बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन
Rishikesh: राफ्टिंग के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में देहरादून के युवक की मौत, दोस्तों के साथ गया था घूमने
विज्ञापन
रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सभी लोग सकुशल हैं। पुलिस ने बताया कि युवक और युवतियां सूरज बस्ती एमडीडीए कॉलोनी डालनवाला देहरादून के रहने वाले हैं। बीच पर उपस्थित पर्यटकों ने जल पुलिस की टीम और रिवर गाइडों का धन्यवाद किया। रेस्क्यू टीम में मनोज मलिक, संतोष कुमार, सुनील चौहान आदि शामिल रहे।
