फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rishikesh News UP Youth drowned in Ganga had come with a group for a trip, body recovered

Rishikesh: सिंगटाली पुल के पास गंगा में डूबा यूपी का युवक, दल के साथ आया था घूमने, शव बरामद

Sun, 01 Jun 2025 07:23 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 01 Jun 2025 07:23 PM IST
सार

गुरुग्राम से करीब 14 लोगों का दल गंगा किनारे घूमने आया हुआ था। रविवार को दल के सभी सदस्य स्नान करने के लिए गंगा नदी किनारे चले गए। इस दौरान दल का एक युवक डूब गया।

विज्ञापन
Rishikesh News UP Youth drowned in Ganga had come with a group for a trip, body recovered
गंगा में डूबे युवक की तलाश में टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऋषिकेश में रविवार को सिंगटाली पुल के समीप गंगा में स्नान कर रहा यूपी का एक युवक गंगा में डूब गया। मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाकर युवक का शव बरामद किया। टीम ने युवक के शव को राजस्व पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

विज्ञापन


एसडीआरएफ ढालवाला के निरीक्षक कविंद्र सजवाण ने बताया कि थाना लक्ष्मण झूला अंतर्गत सिंगटाली पुल के समीप गंगा किनारे हरियाणा गुरुग्राम से करीब 14 लोगों का दल घूमने आया हुआ था। रविवार को दल के सभी सदस्य स्नान करने के लिए गंगा नदी किनारे चले गए। दल का एक युवक ग्राम सेमला, जिला संभल, उत्तर प्रदेश निवासी गुड्डू यादव (26) वीरेंद्र सिंह स्नान के दौरान नदी के तेज बहाव में आकर डूबने लगा।
विज्ञापन


युवक को बचाने के लिए सीतापुर उत्तर प्रदेश निवासी अंकित कुमार (30) वर्ष पुत्र महेश कुमार भी नदी में कूद गया, जो किसी तरह अपने साथी को बचाने के दौरान एक बड़े पत्थर पर आ गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना एसडीआरएफ ढालवाला को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


Haridwar: हरकी पैड़ी पहुंचीं दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, पति संग लगाई गंगा में आस्था की डुबकी

Trending Videos

सूचना मिलते ही ब्यासी एसडीआरएफ टीम मौके पर पहुंची। टीम ने पत्थर के ऊपर फंसे युवक अंकित का सकुशल रेस्क्यू किया। टीम ने डूबे युवक की सर्चिंग शुरू की। डीप डाइविंग टीम से डीप डाइवर किशोर कुमार ने 20 से 25 फीट गहराई में जाकर डूबे युवक गुड्डू का शव बरामद किया। टीम ने डूबे युवक के शव को राजस्व पुलिस के सुपर्द कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed