{"_id":"5ecce56513bee362f6126fc7","slug":"rishikesh-news-running-car-catch-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऋषिकेश : चलती कार का एसी खराब, लगी आग, पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऋषिकेश : चलती कार का एसी खराब, लगी आग, पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने पाया काबू
Tue, 26 May 2020 03:19 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Tue, 26 May 2020 03:19 PM IST
विज्ञापन
समय रहते कार सवार उसमें से उतर गया
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऋषिकेश नगर निगम क्षेत्रांतर्गत चलती कार में अचानक एयर कंडीशनर के खराब हो जाने पर उसमें आग लग गई। समय रहते कार सवार उसमें से उतर गया। वहीं सूचना पाकर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। हालांकि आग से कार पूरी तरह जल गई है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, दोपहर 12 बजे कोयल घाटी निकट सब्जी मंडी चेक पोस्ट के समीप चलती कार यूके07एसी -9194 में आग लग गई। कार में आग लगते ही कार सवार व मालिक विनय भटनागर पुत्र प्रकाश नारायण निवासी 603, गली नंबर 6, सोमेश्वर नगर ऋषिकेश बाहर निकल आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सूचना पाकर पुलिस और फायर कर्मी मौके पर पहुंचे और कार पर लगी आग को बुझाया। कार मालिक विनय भटनागर से मालूम हुआ कि कार का एयर कंडीशनर कुछ समय से खराब चल रहा था। घटना स्थल पहुंचते ही चलती कार में अचानक ब्लास्ट हुआ और कार में आग लग गई। हालांकि कार आग से बुरी तरह जल गई है।