फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rishikesh News Rajasthan Former CM Vasundhara Raje reached Parmarth Niketan and attend ram Katha

Rishikesh: राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे पहुंचीं परमार्थ, कहा- श्रीराम का चरित्र भारतीय संस्कृति का सार

Thu, 13 Jun 2024 06:57 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 13 Jun 2024 06:57 PM IST
सार

वसुंधरा राजे ने कहा कि प्रभु श्रीराम का चरित्र भारतीय संस्कृति का सार है और भारतीय संस्कृति ही प्रभु श्रीराम का चरित्र है।

विज्ञापन
Rishikesh News  Rajasthan Former CM Vasundhara Raje reached Parmarth Niketan and attend ram Katha
श्रीराम कथा में पहुंचीं वसुंधरा राजे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे सिंधिया परमार्थ निकेतन पहुंचीं और 34 दिवसीय श्रीराम कथा में हिस्सा लिया, जिसमें कथाव्यास संत मुरलीधर ने श्रीहनुमान और सुरसा का प्रसंग सुनाया।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को रामकथा में पहुंचीं वसुंधरा राजे सिंधिया ने कहा, प्रभु श्रीराम का चरित्र भारतीय संस्कृति का सार है और भारतीय संस्कृति ही प्रभु श्रीराम का चरित्र है। श्रीरामचरित मानस त्याग की संस्कृति पर आधारित है। भाई-भाई ने संपत्ति का त्याग किया तो रामायण बन गई। वहीं, भाई-भाई में संपत्ति की चाह हुई तो महाभारत हो गई, इसलिए हमें अपने दायित्वों को पूरा करते हुए आगे बढ़ना होगा।
विज्ञापन


Kumar Vishwas: अपने-अपने राम...‘सौ बार धन्य वह एक लाल की माई, जिस माता ने है जना भरत-सा भाई’
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा, गंगा के तटों को प्रदूषित करना भारतीय संस्कृति नहीं है। इन 30 दिनों की कथा के माध्यम से श्रोताओं को शांति की प्राप्त हुई होगी। सभी श्रोता कथा के संदेशों को अपने साथ घर लेकर जाएं और उनके अनुसार जीवन जीने का प्रयास करें। स्वामी चिदानंद सरस्वती व कथाव्यास संत मुरलीधर ने उन्हें रुद्राक्ष का पौधा भेंट किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed