{"_id":"667ada967245964f1100d49a","slug":"rishikesh-news-delhi-youth-drowned-in-ganga-at-ram-jhula-ghat-dead-body-recovered-2024-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh: रामझूला घाट पर नहाते समय गंगा में डूबा दिल्ली का युवक, जल पुलिस ने बरामद किया शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh: रामझूला घाट पर नहाते समय गंगा में डूबा दिल्ली का युवक, जल पुलिस ने बरामद किया शव
Tue, 25 Jun 2024 08:34 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 25 Jun 2024 08:34 PM IST
सार
Rishikesh News: युवक अपने परिवार के साथ ऋषिकेश घूमने आया था। इसी दौरान वह रामझूला घाट पर स्नान करने के दौरान गंगा में डूब गया।
विज्ञापन
दिल्ली का युवक गंगा में डूबा
- फोटो : ani
विस्तार
ऋषिकेश में लक्ष्मणझूला थाना क्षेत्र में रामझूला घाट पर दिल्ली का एक युवक गंगा में नहाते समय डूब गया। पुलिस और रेस्क्यू टीम ने युवक का शव बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
मंगलवार को सुबह सवा 10 बजे पुलिस को सूचना मिली कि रामझूला घाट पर युवक स्नान करने के दौरान गंगा में डूब गया है। सूचना पर फौरन जल पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और सर्च अभियान चलाया।
विज्ञापन
Uttarakhand: मानसून देगा दस्तक, फिर बढ़ेगा खतरा...जोशीमठ में अभी भी नहीं भरी दरारें. जर्जर भवन दरकने का डर
विज्ञापन
इसके बाद युवक को वानप्रस्थ घाट से रेस्क्यू कर उपचार के लिए एम्स अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक रवि सैनी ने बताया, बासु (21) पुत्र श्यामसुंदर रेडी निवासी ए-फ्लोर, जहांगीरपुरी, दिल्ली अपनी मां, भाई और बहन के साथ ऋषिकेश घूमने आया था।