फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rishikesh News: CM Pushkar Singh Dhami visit Collapsed bridge in Ranipokhari

ऋषिकेश: सीएम धामी ने किया रानीपोखरी मोटर पुल का निरीक्षण, कहा- पांच महीने में तैयार होगा नया पुल

Mon, 30 Aug 2021 09:08 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 30 Aug 2021 09:08 PM IST
सार

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पुल क्षतिग्रस्त होने के मामले की जांच में अगर कोई दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Rishikesh News: CM Pushkar Singh Dhami visit Collapsed bridge in Ranipokhari
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया रानीपोखरी में टूटे पुल का निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पांच महीने के भीतर रानीपोखरी में जाखन नदी पर नया मोटर पुल तैयार कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि निर्धारित समयसीमा में पुल निर्माण के लिए सरकार टेंडर की प्रक्रिया में सरलीकरण के लिए शासनादेश जारी करने जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि फिलहाल आवागमन को सुचारू करने के लिए वैकल्पिक मार्ग (कॉजवे) बनाने के लिए पांच दिन की डेडलाइन तय की गई है। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को रानीपोखरी में क्षतिग्रस्त मोटर पुल का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने प्रमुख अभियंता लोनिवि हरिआम शर्मा से नए मोटरपुल और वैकल्पिक मार्ग के निर्माण कार्य प्रगति की जानकरी ली। हरिओम शर्मा ने मुख्यमंत्री को बताया कि नए पुल और वैकल्पिक मार्ग (कॉजवे) के निर्माण की प्रक्रिया तेजी से चल रही है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि देहरादून-ऋषिकेश मार्ग पर आवागमन को सुचारू करने के लिए वैकल्पिक मार्ग के निर्माण के लिए पांच दिन की समयसीमा निर्धारित की गई है। जाखन नदी में खनन के चलते पुल के क्षतिग्रस्त होने की चर्चा को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा मामले की जांच के लिए उच्चस्तरीय जांच समिति गठित की गई है। समिति की जांच रिपोर्ट में जो भी दोषी पाया जाता है, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम को दिए बचाव कार्यों में तेजी लाने के निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा कि पिथौरागढ़ जिले के धारचूला के के दुरस्त गांव जुम्मा में बादल फटने हुई दुर्घटना के वे स्तब्ध हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी तीन लोगों की मौत और सात लोगों के लापता होने की सूचना आ रही है। उन्होंने कहा कि वे स्वयं घटनास्थल का दौरे के लिए पिथौरागढ़ जाने वाले थे। लेकिन खराब मौसम के कारण दौरा संभव नहीं हो पाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने जिलाधिकारी को राहत और बचाव में तेजी लाने के निर्देश दिए है। जिलाधिकारी को बचाव कार्य के लिए हेलीकॉप्टर का प्रयोग करने के लिए कहा गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा जैसे ही मौस साफ होता है वे पिथौरागढ़ के लिए रवाना होंगे।

नियम विरुद्ध खनन हुआ तो कार्रवाई होनी चाहिए
रानीपोखरी जाखन नदी के टूटे पुल का जौलीग्रांट के छोर से निरीक्षण के बाद सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने रानीपोखरी छोर का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि पुल निर्माण प्रस्तावित है। जल्द औपचारिकताओं को पूरा कराकर निर्माण कराने का प्रयास रहेगा। यदि नियमों के विरुद्ध खनन हुआ है तो कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को वैकल्पिक मार्ग के निर्माण में लोनिवि को सहयोग करने के निर्देश दिए।  बीते रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री और डोईवाला विधायक त्रिवेंद्र सिंह रावत ने जाखन नदी के टूटे हुए पुल का जौलीग्रांट वाले छोर से निरीक्षण किया था। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि विभागीय अधिकारियों से कहा गया है कि नदी की धारा को बीच से व्यवस्थित रखे, जिससे किनारो पर हो रहे भू कटाव को रोका जा सका। कहा कि कटाव के कारण पेड़ पौधों का नुकसान हो रहा है। पुल क्षतिग्रस्त होने से न्याय पंचायत रानीपोखरी के लोगों को परेशानियां न हो इसके लिए ठोस प्रयास किया जाए। बताया कि पुल प्रस्तावित है। बताया कि नया पुल बनाने के लिए हर संभावनाओं पर विचार किया जाएगा। कहा कि खनन के लिए नियम बनाए गए है। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर, सतीश सेमवाल, विजय भट्ट, प्रदीप नेगी,प्रेम पुंडीर,संपूर्ण रावत, दिनेश सजवाण आदि मौजूद थे।

पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी लिया जायजा

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी सोमवार को रानीपोखरी पुल के टूटे हुए हिस्से का जायजा लिया। वहीं, जिलाधिकारी भी पुल के निरीक्षण के लिए पहुंचे। अधिकारियों ने जिलाधिकारी को बताया कि रिवर ट्रेनिंग पर कोर्ट ने रोक लगाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed