फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rishikesh News: Canadian woman Kathleen funeral according to Hindu rituals

Rishikesh: कनाडा की कैथलीन का हिंदू रीति रिवाज से हुआ अंतिम संस्कार, मौत से पहले दोस्त से जताई थी ये इच्छा

Tue, 04 Apr 2023 08:03 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 04 Apr 2023 08:03 PM IST
सार

65 वर्षीय कैथरीन की राष्ट्रीयता कनाडा की है, जबकि वह पिछले करीब 15 सालों से युगांडा में एक एनजीओ के साथ काम रही थीं। करीब एक माह पहले उन्हें उत्तराखंड से लगाव यहां खींच लाया।

विज्ञापन
Rishikesh News: Canadian woman Kathleen funeral according to Hindu rituals
कनाडा की कैथलीन का हिंदू रीति रिवाजों से हुआ अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूं ही नहीं भारतीय संस्कृति को पूरी दुनिया में सबसे उत्तम माना जाता है। यहां एक बार जो आया बस यहीं का होकर रह गया। कुछ ऐसी ही कहानी है कनाडा निवासी कैथरीन की। वह एक माह पहले ही उत्तराखंड के ऋषिकेश आईं थीं। यहां उनका मन अध्यात्म, योग, संस्कृति और वैदिक कर्मकांड में ऐसा लगा कि मरने के बाद भी वह इनसे अलग नहीं होना चाहती थीं। इसीलिए उनकी इच्छा के अनुसार उनका अंतिम संस्कार यहां हिंदू रीति रिवाज के साथ किया गया।

विज्ञापन


Uttarakhand: सैन्य सम्मान के साथ हुई शहीद टीकम की अंत्येष्टि, चचेरे भाई ने दी चिता को मुखाग्नि
विज्ञापन


65 वर्षीय कैथरीन की राष्ट्रीयता कनाडा की है, जबकि वह पिछले करीब 15 सालों से युगांडा में एक एनजीओ के साथ काम रही थीं। करीब एक माह पहले उन्हें उत्तराखंड से लगाव यहां खींच लाया। यहां ऋषिकेश में उन्होंने भारतीय संस्कृति को करीब से जाना और योग व अध्यात्म में डूब गईं। बीते 28 मार्च को उनकी तबीयत बिगड़ी तो उन्हें पहले निर्मल अस्पताल और फिर एम्स में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

अपने दोस्त से जताई थी इच्छा

यहां उपचार के दौरान 29 मार्च को कैथरीन ने दम तोड़ दिया। हालांकि, इससे पहले कैथरीन ने अपनी मित्र डेनमार्क निवासी नाया को अपनी अंतिम इच्छा बताई थी। कैथरीन ने कहा था कि उनका अंतिम संस्कार हिंदू रीति रिवाज के अनुसार किया जाए। नाया और कैथरीन ऋषिकेश के एक आश्रम में योग सीख रहे थे।

लक्ष्मणझूला थाना प्रभारी विनोद सिंह गुसाईं ने बताया कि कनाडा दूतावास के माध्यम से कैथरीन के चारों भाइयों से संपर्क किया गया। बड़े भाई ने कैथरीन की इच्छा के अनुसार नाया के माध्यम से अंतिम संस्कार की अनुमति दी।

इस पूरी प्रक्रिया में समय लगने के कारण सोमवार को शव के पोस्टमार्टम के बाद चंद्रेश्वर घाट पर कैथरीन को नाया ने मुखाग्नि दी। उन्होंने बताया कि उनकी अस्थि के एक भाग को आज गंगा में विसर्जित किया गया। वहीं, दूसरे भाग को नाया युगांडा लेकर जाएंगी। पुलिस के अनुसार कैथरीन करीब एक सप्ताह से बीमार थीं। उन्हें उल्टी-दस्त की शिकायत थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed