फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   rishikesh: Newborn girl found crying in auto, condition critical

ऋषिकेश: ऑटो में रोती हुई मिली नवजात बच्ची, हालत गंभीर, पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया

Mon, 24 Feb 2020 06:55 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 24 Feb 2020 06:55 PM IST
विज्ञापन
rishikesh: Newborn girl found crying in auto, condition critical
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media

ऋषिकेश कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक ऑटो में नवजात बच्ची रोती हुई अवस्था में मिली। स्थानीय महिला की मदद से पुलिस नवजात को लेकर राजकीय चिकित्सालय लेकर पहुंची। यहां नवजात की हालत नाजुक देखते हुए उसे भर्ती कर लिया गया।

विज्ञापन


वहीं, ऑटो में लावारिस नवजात बच्ची के मिलने से हड़कंप मच गया। दूसरी ओर बच्ची को गोद लेने को करीब आधा दर्जन लोग अस्पताल पहुंच गए। जानकारी के अनुसार, सोमवार की सुबह सात बजकर 40 मिनट पर मायाकुंड निवासी सुनीता अधिकारी पत्नी बृजमोहन अधिकारी ने बच्चे के रोने की आवाज सुनी। यह देखने के लिए वह घर से बाहर निकली तो देखा घर के सामने एक ऑटो में लावारिस अवस्था में नवजात बच्ची पड़ी हुई थी
विज्ञापन


उन्होंने आसपास देखा। लेकिन बच्ची की सुध लेने कोई नहीं आया। उन्हें तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला की मदद से नवजात शिशु को राजकीय चिकित्सालय लेकर पहुंची। यहां महिला चिकित्सक ने बच्ची के स्वास्थ्य की जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालत अस्थिर पाते हुए उसे अस्पताल में भर्ती कर लिया गया है। सीएमएस डॉ. एनएस तोमर ने बताया कि लावारिस नवजात बच्ची वजन 1.8 किलो. है। बच्ची की हालत बहुत नाजुक है। इस कारण उसे ग्लूकोज दिया जा रहा है। संपूर्ण इलाज के बाद हालत में सुधार आने पर शिशु को पुलिस के सुपुर्द कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed