फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rishikesh Municipal Corporation Demolishes House Without Notice; Human Rights Commission Seeks Report

Dehradun News: ऋषिकेश नगर निगम ने बिना नोटिस घर गिराया, मानवाधिकार आयोग ने मांगी रिपोर्ट

Tue, 21 Apr 2026 06:26 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 06:26 PM IST
विज्ञापन
Rishikesh Municipal Corporation Demolishes House Without Notice; Human Rights Commission Seeks Report
देहरादून। एक तरफ नगर निगम अवैध निर्माण हटाने के नाम पर लगातार बुलडोजर कार्रवाई कर रहा है, दूसरी तरफ उसके खिलाफ लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। लोग पुलिस से निराश होकर मानवाधिकार आयोग पहुंचकर नगर निगम की कार्रवाई के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं। ऐश्वर्य गुप्ता ने ऋषिकेश नगर निगम पर बिना सूचना दिए अपना घर गिराने का आरोप लगाया है। उन्होंने राज्य मानवाधिकार आयोग के सामने शिकायत कर जिम्मेदार अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। आयोग ने नगर निगम से रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, ऐश्वर्य गुप्ता ने राज्य मानवाधिकार आयोग के सामने शिकायत कर कहा है कि उनका घर तोड़ने से पहले उन्हें अपना पक्ष रखने का कोई अवसर नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि जब भी उन्होंने नगर निगम से संपर्क किया, उन्हें बताया गया कि अभी ध्वस्तीकरण की कोई योजना नहीं है, लेकिन अचानक एक दिन नगर निगम के बुलडोजर ने उनका घर ढहा दिया। इस कार्रवाई से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है और उनके पूरे परिवार को मानसिक पीड़ा से गुजरना पड़ा है। पीड़ित ने आयोग से जिम्मेदार अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

राज्य मानवाधिकार आयोग ने इस मामले को गंभीरता से लिया है। आयोग के सदस्य गिरधर सिंह धर्मशक्तू (पूर्व न्यायाधीश) ने ऋषिकेश नगर निगम के अधिकारियों से इस मामले में 15 जुलाई तक विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। आयोग इस मामले की गहन जांच करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed