फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rishikesh Karnprayag Rail Project RVNL prepared by making 41 km tunnel

Rishikesh Karnprayag Rail Project: आरवीएनएल ने 41 किलोमीटर सुरंग बनाकर की तैयार, 17 सुरंगों के अंदर बनेगा 105 किमी रेलवे ट्रैक

Tue, 24 May 2022 10:52 AM IST
शाहरुख खान मुनीश रियाल, अमर उजाला, ऋषिकेश
मुनीश रियाल, अमर उजाला, ऋषिकेश Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 24 May 2022 10:52 AM IST
सार

रेल विकास निगम के परियोजना प्रबंधक ओमप्रकाश मालगुडी ने बताया कि परियोजना के निर्माणाधीन नौ पैकेजों में से जो सुरंग बनाई बनाई गई हैं सभी को मिलाकर अभी तक कुल 41 किलोमीटर सुरंग तैयार हो गई है। उन्होंने बताया कि परियोजना की 17 सुरंगों में 11 सुरंग छह किलोमीटर से अधिक लंबी है। 

विज्ञापन
Rishikesh Karnprayag Rail Project RVNL prepared by making 41 km tunnel
Rishikesh Karnprayag Rail Project - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल परियोजना के निर्माण में लगी रेल विकास निगम (आरवीएनएल) ने परियोजना की 105 किलोमीटर सुरंग में से 41 किलोमीटर सुरंग बनाकर तैयार कर दी है। 126 किलोमीटर लंबी रेल परियोजना में 105 किलोमीटर ट्रैक का निर्माण सुरंगों के अंदर होगा। रेल विकास निगम के अधिकारी इसे एक उपलब्धि बता रहे हैं। 
विज्ञापन


रेल विकास निगम के परियोजना प्रबंधक ओमप्रकाश मालगुडी ने बताया कि परियोजना के निर्माणाधीन नौ पैकेजों में से जो सुरंग बनाई बनाई गई हैं सभी को मिलाकर अभी तक कुल 41 किलोमीटर सुरंग तैयार हो गई है। उन्होंने बताया कि परियोजना की 17 सुरंगों में 11 सुरंग छह किलोमीटर से अधिक लंबी है। 
विज्ञापन


यह सुरंग एनएटीएम तकनीक (न्यू आस्ट्रियन टनलिंग मैथड) के तहत बनाई जा रही हैं। बताया कि 126 किलोमीटर लंबी ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल परियोजना के नौ पैकेज में सुरंगों के 80 प्रवेश द्वार होंगे। जिसमें आधे से अधिक तैैयार हो गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


126 किमी रेलवे लाइन के यह है पैकेज
1- ढालवाला से शिवपुरी पैकेज
 2- शिवपुरी से ब्यासी पैकेज
 3- ब्यासी से देवप्रयाग पैकेज 
4- देवप्रयाग से जनासू पैकेज-
5- जनासू से श्रीनगर पैकेज- 
6- श्रीनगर से धारी देवी  पैकेज-
7 ए- धारी देवी से तिलनी पैकेज - 
7 बी- तिलनी से घोलतीर पैकेज-
8- घोलतीर से गौचर पैकेज-
9 गौचर से कर्णप्रयाग

अब चार से पांच दिन में बन रही एक किलोमीटर सुरंग
रेल विकास निगम के परियोजना प्रबंधक ओपी मालगुडी ने बताया कि सभी पैकेजों पर तेजी से काम चल रहा है। पहले जहां शिवपुरी से व्यासी के बीच 26 दिन में 1.12 किमी सुरंग बनाकर रिकार्ड बनाया गया था। अब परियोजना में चार-पांच दिन में एक किलोमीटर सुरंग बनकर तैयार हो रही है। जो अपने आप में एक रिकार्ड है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed