{"_id":"5fb63cc28ebc3e9b7a5c0661","slug":"rishikesh-graphic-era-university-gives-10-lakh-rupees-financial-help-to-martyr-dobhal-family","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऋषिकेश: शहीद राकेश के परिवार को ग्राफिक एरा ने दी 10 लाख की आर्थिक मदद, बेटी को देंगे निशुल्क शिक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऋषिकेश: शहीद राकेश के परिवार को ग्राफिक एरा ने दी 10 लाख की आर्थिक मदद, बेटी को देंगे निशुल्क शिक्षा
Thu, 19 Nov 2020 03:12 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 19 Nov 2020 03:12 PM IST
विज्ञापन
शहीद राकेश के घर ग्राफिक एरा के सदस्य
- फोटो : अमर उजाला
जम्मू कश्मीर के बारामुला सेक्टर में पाकिस्तानी सेना से लड़ते हुए शहीद हुए ऋषिकेश गंगा नगर निवासी बीएसएफ के जवान राकेश डोभाल के परिवार को ग्राफिक एरा विवि ने 10 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी है।
विज्ञापन
ग्राफिक एरा के कुलपति प्रोफेसर कमल घनसाला की पत्नी राखी घनशाला, कुल सचिव डॉ. दीपाली बंसल के साथ प्रोफेसर सुभाष गुप्ता, असिस्टेंट रजिस्ट्रार अनिल चौहान ने शहीद राकेश डोभाल के घर जाकर उनकी मां विमला देवी, पत्नी संतोषी डोभाल और पुत्री दित्या से मुलाकात की।
विज्ञापन
राखी घनशाला ने कहा कि इस दुख की घड़ी में ग्राफिक एरा परिवार शहीद राकेश डोभाल के परिवार के साथ खड़ा है। उन्होंने बताया कि शहीद की बेटी दिव्या अगर ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में पढ़ना चाहेगी तो उसे निशुल्क पूर्ण शिक्षा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही परिवार में आने वाले नए बच्चे को प्राइमरी विंग से लेकर उच्च शिक्षा तक पूरी व्यवस्था ग्राफिक एरा परिवार के द्वारा कराई जाएगी।
विज्ञापन