फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rishikesh-Gangotri Highway open after 20 Hours only for big vehicle movement

Rishikesh-Gangotri Highway: 20 घंटे बाद बड़े वाहनों के लिए खुला रास्ता, वैकल्पिक मार्ग से जा रहे छोटे वाहन

Mon, 19 Sep 2022 05:54 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, कंडीसौड़ (टिहरी)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, कंडीसौड़ (टिहरी) Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 19 Sep 2022 05:54 PM IST
सार

षिकेश-गंगोत्री हाईवे रत्नोगाड़ के समीप रविवार अपराह्न 3:30 बजे यातायात के लिए बाधित हो गया था। चट्टान से भूस्खलन होने के कारण रत्नोगाड़ में हाईवे पर भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर गिरे थे।

विज्ञापन
Rishikesh-Gangotri Highway open after 20 Hours only for big vehicle movement
ऋषिकेश गंगोत्री हाईवे खुला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रत्नोगाड़ में यातायात के लिए बाधित चल रहे ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर 20 घंटे बाद बड़े वाहनों का संचालन शुरू हो गया है लेकिन छोटे वाहनों की रत्नोगाड़ से आवाजाही नहीं हो पा रही है। वहां पर पहाड़ी से मिट्टी गिरने से दलदल हो गया है जिससे छोटे वाहन रपट रहे हैं। खतरे को देखते हुए प्रशासन ने चंबा, ऋषिकेश, हरिद्वार से कंडीसौड़, चिन्यालीसौड़ और उत्तरकाशी जाने वाले छोटे वाहनों की आवाजाही चंबा-कोटी कालोनी-डोबरा मार्ग से शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


Yamunotri Highway: भूस्खलन जोन ओजरी डाबरकोट में बनेगी डबल लेन सुरंग, हाईवे पर यात्रियों की राह होगी आसान
विज्ञापन


ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे रत्नोगाड़ के समीप रविवार अपराह्न 3:30 बजे यातायात के लिए बाधित हो गया था। चट्टान से भूस्खलन होने के कारण रत्नोगाड़ में हाईवे पर भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर गिरे थे। रात के समय भी वहां कई बार भूस्खलन हुआ। सड़क को खोलने में दोनों तरफ जेसीबी लगी हुई थी लेकिन बार-बार हो रहे भूस्खलन से वहां मलबे का ढेर लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


Char Dham Yatra: बारिश कम होते ही धामों में उमड़ने लगी भीड़, दिनभर लगा रहा श्रद्धालुओं का तांता, तस्वीरें

रात को हुई बारिश के दौरान मिट्टी में फिसलन हो रही है। काफी मशक्कत के बाद सोमवार पूर्वाह्न करीब 11 बजे बीआरओ को मलबा साफ कर हाईवे पर वाहनों का संचालन शुरू करने में कामयाबी मिल पाई लेकिन छोटे वाहन अभी भी दलदल में रपट रहे हैं।

ऐसे में बड़े वाहनों को रत्नोगाड़ से आरपार किया जा रहा है लेकिन छोटे वाहनों की आवाजाही वैकल्पिक मार्ग चंबा-कोटीकालोनी-डोबरा मार्ग से कराई जा रही है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी बृजेश भट्ट ने बताया कि छोटे वाहनों की आवाजाही वैकल्पिक मार्ग चंबा-कोटीकालोनी-डोबरा मार्ग से कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed