फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rishikesh Four Children from Same Family Mistake Rat Poison for Powder and Ingest It Hospitalized

Rishikesh: चूर्ण समझकर चूहे मारने की दवा खा गए एक ही परिवार के चार बच्चे, तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

Wed, 13 May 2026 07:16 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: Alka Tyagi Updated Wed, 13 May 2026 07:16 PM IST
सार

बच्चों की दादी कि ओर से घर पर तैयार किया गया चूहे मारने का चूर्ण एक डिब्बे में रखा हुआ था। खेल-खेल में बच्चों ने उस डिब्बे को खोलकर देखा और उसे खाने योग्य चूर्ण समझ लिया।

विज्ञापन
Rishikesh Four Children from Same Family Mistake Rat Poison for Powder and Ingest It Hospitalized
अस्पताल में बच्चे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

ढालवाला स्थित महंत प्लॉट क्षेत्र में एक ही परिवार के चार मासूम बच्चों ने चूर्ण समझकर चूहे मारने की दवा खा ली, जिससे उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। घटना के बाद परिजनों में अफरा तफरी मच गई और सभी बच्चों को राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। समय रहते उपचार मिलने से बड़ा हादसा होने से बच गया।

विज्ञापन


बच्चों के पिता भज राम भट्ट ने बताया कि बुधवार दोपहर परिवार के सभी सदस्य किसी काम से बाजार गए हुए थे, जबकि चारों बच्चे घर पर ही मौजूद थे। इसी दौरान बच्चों की दादी कि ओर से घर पर तैयार किया गया चूहे मारने का चूर्ण एक डिब्बे में रखा हुआ था।
विज्ञापन


खेल-खेल में बच्चों ने उस डिब्बे को खोलकर देखा और उसे खाने योग्य चूर्ण समझ लिया। इसके बाद बच्चों ने करीब एक से डेढ़ चम्मच तक वह पदार्थ खा लिया। कुछ ही देर बाद बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand: एलयूसीसी चिटफंड धोखाधड़ी मामले में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, पांच लोगों को किया गिरफ्तार

किसी को उल्टी हुई तो किसी को चक्कर आने लगे। परिजन जब घर लौटे और बच्चों की हालत देखी तो घबरा गए। आनन-फानन सभी बच्चों को राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने तुरंत उपचार शुरू किया।

राजकीय उपजिला चिकित्सालय के डॉ. संतोष पंथ ने बताया कि सभी बच्चों का प्राथमिक उपचार कर उनके शरीर से जहर निकाल दिया गया है। फिलहाल सभी बच्चे खतरे से बाहर हैं और जल्द ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed