{"_id":"6a105909b356dce13302902a","slug":"rishikesh-elephant-spotted-roaming-in-idpl-area-vehicles-halt-on-road-as-forest-department-suspends-traffic-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh: आईडीपीएल क्षेत्र में एक दांत वाले हाथी की चहलकदमी, सड़क पर थमे वाहन, वन विभाग ने की आवाजाही बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh: आईडीपीएल क्षेत्र में एक दांत वाले हाथी की चहलकदमी, सड़क पर थमे वाहन, वन विभाग ने की आवाजाही बंद
Fri, 22 May 2026 06:59 PM IST
Alka Tyagi
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Published by: Alka Tyagi
Updated Fri, 22 May 2026 06:59 PM IST
सार
बीते दो सप्ताह से एक दांत वाला हाथी आईडीपीएल के जंगल और आसपास क्षेत्र में ही घूम रहा है। सुरक्षा दृष्टिगत वन विभाग की एक रेस्क्यू टीम लगातार इस पर निगरानी बनाए हुए हैं।
विज्ञापन
आईडीपीएल क्षेत्र में हाथी
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईडीपीएल क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक दांत वाले हाथी के सड़क पर आ जाने से अफरा तफरी मच गई। हाथी की चहलकदमी के चलते सड़क के दोनों ओर वाहनों की आवाजाही रोक दी गई।
विज्ञापन
शाम के समय सैर करने निकले लोगों को भी वन विभाग की टीम ने सुरक्षा के चलते रोक दिया। अचानक हाथी के सड़क पर आने से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल रहा। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने सुरक्षा की दृष्टि से हाथी पर लगातार निगरानी रखी। हाथी के सड़क पार कर जंगल की ओर जाने के बाद वाहनों और लोगों की आवाजाही फिर से शुरू कराई गई।
विज्ञापन
प्रदेश के जंगलों में बाघ व तेंदुआ सुरक्षित नहीं..जहर, खटका, क्लच वायर से हो रहा वन्यजीवों का शिकार
विज्ञापन
ऋषिकेश रेंज अधिकारी गंभीर सिंह धमांदा ने लोगों से अपील की कि जंगली जानवर दिखने पर आवाजाही के दौरान सतर्क रहें और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखें। हाथी को देखकर शोर न मचाएं और वन विभाग के निर्देशों का पालन करें।