{"_id":"6913765d0fb4ff4c9608cdb1","slug":"rishikesh-drunk-moradabad-woman-creates-ruckus-in-tapovan-market-video-goes-viral-2025-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh: तपोवन बाजार में नशे में धुत युवती ने मचाया हंगामा, मुरादाबाद से आई थी घूमने, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh: तपोवन बाजार में नशे में धुत युवती ने मचाया हंगामा, मुरादाबाद से आई थी घूमने, वीडियो वायरल
Tue, 11 Nov 2025 11:22 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 11 Nov 2025 11:22 PM IST
सार
मुरादाबाद से कुछ युवा तपोवन क्षेत्र में घूमने के लिए आए थे। युवती ने नशे में तपोवन बाजार की सड़क पर शोर मचाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
युवती का नशे की हालत में हंगामा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
तपोवन बाजार में देर रात एक युवती ने नशे की हालत में जमकर हंगामा किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में युवती इधर-उधर भागती और शोर मचाती हुई नजर आ रही है। उसके साथी और पुलिसकर्मी उसे शांत करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन पुलिस को देखकर वह और उग्र हो गई।
विज्ञापन
Delhi Blast: उत्तराखंड में जांच के लिए पुलिस टीमें गठित, दून-ऋषिकेश से केमिकल खरीदने वालों की जुटाई जानकारी
विज्ञापन
थाना मुनि की रेती प्रभारी निरीक्षक प्रदीप चौहान ने बताया कि यह वीडियो 10 नवंबर देररात तपोवन बाजार का है। मुरादाबाद से कुछ युवा तपोवन क्षेत्र में घूमने के लिए आए थे। युवाओं ने देर शाम शराब का सेवन कर लिया, उसमें एक युवती भी शामिल थी। युवती नशे में तपोवन बाजार की सड़क पर शोर मचाना शुरू कर दिया। आसपास मौजूद लोगों ने उसका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि थाना पुलिस की ओर से एक पर्यटक का पुलिस एक्ट में चालान किया गया है।
विज्ञापन