फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rishikesh Crime Trainee Advocate Attacked with a Sharp Weapon Video Viral

Rishikesh: प्रशिक्षु अधिवक्ता पर धारदार हथियार से किया हमला, करोड़ों के घोटाले को किया था उजागर, वीडियो वायरल

Mon, 11 May 2026 08:37 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: Alka Tyagi Updated Mon, 11 May 2026 08:37 PM IST
सार

पीड़ित का कहना है कि कई वह दिनों से सोशल मीडिया के जरिए नगर पंचायत स्वर्गाश्रम जौंक में मेन पावर सप्लाई टेंडर में हुए करोड़ों के घोटाले को उजागर कर रहे थे। इसलिए उन पर हमला हुआ है।

विज्ञापन
Rishikesh Crime Trainee Advocate Attacked with a Sharp Weapon Video Viral
प्रशिक्षु अधिवक्ता पर जानलेवा हमला - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

प्रशिक्षु अधिवक्ता पर जानलेवा हमले के आरोप में पुलिस को लिखित शिकायत दी गई है। प्रशिक्षु अधिवक्ता का कहना है कि उन्होंने कुछ दिन पूर्व सोशल मीडिया में नगर पंचायत स्वर्गाश्रम जौंक में मेन पावर सप्लाई टेंडर में करोड़ों के घोटाले का खुलासा किया था। जिसके बाद उन पर हमला किया गया। वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है।

विज्ञापन


प्रशिक्षु अधिवक्ता शुभम झा ने पुलिस को बताया कि बीते रविवार रात कुछ युवकों ने धारदार हथियार से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। वह रात करीब नौ बजे वह रोज की तरह स्वर्गाश्रम के एक होटल में काम करने पहुंचे थे। होटल के बाहर स्कूटी खड़ी कर अंदर जाते समय एक युवक ने उन्हें पीछे से खींच लिया। इसके बाद अन्य युवकों ने उन पर हमला कर दिया।
विज्ञापन


Roorkee: ट्रेन से लापता प्रज्ञा बेगूसराय से मिली, पति से झगड़े के बाद गुस्से में गई थी रिश्तेदार के घर
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि हमलावरों ने धारदार हथियार से वार कर उन्हें लहूलुहान कर दिया। बताया कि वह कई दिनों से सोशल मीडिया के जरिए नगर पंचायत स्वर्गाश्रम जौंक में मेन पावर सप्लाई टेंडर में हुए करोड़ों के घोटाले को उजागर कर रहे थे।

इसी के चलते उन पर हमला हुआ है। पीड़ित ने थाना लक्ष्मणझूला में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने शासन-प्रशासन से दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और जान की सुरक्षा की गुहार लगाई है। थाना लक्ष्मण झूला के प्रभारी निरीक्षक सूर्यभूषण नेगी ने बताया कि शिकायत पर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed