Roorkee: ट्रेन से लापता प्रज्ञा बेगूसराय से मिली, पति से झगड़े के बाद गुस्से में गई थी रिश्तेदार के घर
पांच मई को अपने पति मनीष अग्रहरि निवासी नौबस्ता कानपुर के साथ नंदा देवी एक्सप्रेस ट्रेन में सफर कर रहीं उनकी पत्नी प्रज्ञा सिंह लापता हो गई थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नंदा देवी एक्सप्रेस ट्रेन में रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हुई नवविवाहिता को बिहार के बेगुसराय से बरामद कर लिया गया। पुलिस के अनुसार, विवाहिता ने पति के साथ नोक झोंक होने पर स्वयं जाने की बात कही है। नवविवाहिता के बयान दर्ज करने के बाद उन्हें परिजन के सुपुर्द कर दिया गया।
लक्सर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि पांच मई को अपने पति मनीष अग्रहरि निवासी नौबस्ता कानपुर के साथ नंदा देवी एक्सप्रेस ट्रेन में सफर कर रहीं उनकी पत्नी प्रज्ञा सिंह लापता हो गई थी।
मनीष ने लक्सर कोतवाली में उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। बाद में गुमशुदगी के मामले को अपहरण की धारा में तरमीम कर पुलिस टीमें महिला की लगातार तलाश कर रही थीं। अथक प्रयासों के बाद महिला के बिहार के बेगुसराय में होने की जानकारी मिली थी।
Roorkee: आईआईटी रुड़की के शोधार्थी का शव झाल से बरामद, तीन दिन से था लापता
जानकारी पर चैकी प्रभारी विपिन कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने उन्हें बेगूसराय से सकुशल बरामद कर लिया। परिजन के साथ लक्सर कोतवाली पहुंचने पर महिला के बयान दर्ज किए गए। इसमें उन्होंने बताया कि ट्रेन में सफर के दौरान उनकी पति के साथ किसी बात को लेकर नोकझोंक हुई थी।
इसी के चलते वह ट्रेन की दूसरी बोगी में चली गई। उन्होंने अपने मोबाइल फोन से सिमकार्ड निकालकर फेंक दिया था। इसके बाद वह बेगुसराय में अपने परिचित के यहां चली गई थी। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि बयान दर्ज कराने के बाद महिला को उनके परिजन के सुपुर्द कर दिया गया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.