{"_id":"69fcc6e6e73c5d52900580a3","slug":"rishikesh-brawl-erupts-between-two-groups-of-youths-right-in-front-of-police-checkpost-near-chandrabhaga-bridg-2026-05-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh: चंद्रभागा पुल के पास पुलिस चेकपोस्ट सामने युवकों के दो गुटों में मारपीट, जमकर चले लात-घूंसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh: चंद्रभागा पुल के पास पुलिस चेकपोस्ट सामने युवकों के दो गुटों में मारपीट, जमकर चले लात-घूंसे
Thu, 07 May 2026 10:41 PM IST
Alka Tyagi
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Published by: Alka Tyagi
Updated Thu, 07 May 2026 10:41 PM IST
सार
शहर में दो गुटों के युवक आपस में भिड़ गए। इस दौरान खुलेआम चले हंगामे ने शहर की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन
दो गुटों में मारपीट
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
चंद्रभागा पुल के पास बृहस्पतिवार देर रात युवकों के दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई। करीब आधे घंटे से अधिक समय तक चले इस विवाद में दोनों पक्षों के युवक एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसाते रहे, लेकिन मौके पर पुलिस की कोई मौजूदगी नजर नहीं आई।
विज्ञापन
हैरानी की बात यह रही कि जिस स्थान पर घटना हुई, वहां पुलिस चेकपोस्ट है और क्षेत्र में पुलिस द्वारा सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। इसके बावजूद न तो कंट्रोल रूम से कोई त्वरित प्रतिक्रिया दिखाई दी और न ही किसी पुलिसकर्मी ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभालने का प्रयास किया। घटना के दौरान आसपास मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे और कई लोग युवकों की मारपीट का वीडियो बनाते दिखाई दिए।
विज्ञापन
दून अस्पताल की इमरजेंसी में तोड़फोड़: पंजीकरण काउंटर का शीशा टूटा, पर्चा न बनाने का आरोप, जमकर हुआ हंगामा
विज्ञापन
लंबे समय तक सड़क पर खुलेआम चले इस हंगामे ने शहर की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि पुलिस चेकपोस्ट के सामने ही इस तरह की घटनाएं होती रहें और पुलिस को इसकी भनक तक न लगे, तो आम नागरिक खुद को सुरक्षित कैसे महसूस करेंगे। लोगों ने पुलिस की कार्यप्रणाली और सीसीटीवी मॉनिटरिंग व्यवस्था पर भी सवाल उठाए हैं।
मामले में जानकारी जुटाई जा रही है, हुड़दंग मचाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
- केसी भट्ट, प्रभारी निरीक्षक, ऋषिकेश।