फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rishikesh Bar Association annual election 2023 Six candidates For President Post voting continues

Rishikesh: बार एसोसिएशन वार्षिक चुनाव में अध्यक्ष पद पर पंचम सिंह ने मारी बाजी, उपाध्यक्ष बने शरद सक्सेना

Fri, 15 Dec 2023 07:12 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 15 Dec 2023 07:12 PM IST
सार

Rishikesh Bar Association annual election: बार एसोसिएशन वार्षिक चुनाव में 399 मतदाताओं ने मत का प्रयोग किया। दिनभर मतदान के बाद शाम को नतीजे घोषित किए गए।

विज्ञापन
Rishikesh Bar Association annual election 2023 Six candidates For President Post voting continues
बार एसोसिएशन चुनाव में जीते प्रत्याशी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऋषिकेश बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव को लेकर आज मतदान हुआ। चुनाव में अध्यक्ष पद पर  पंचम सिंह ने बाजी मारी। वहीं, शरद सक्सेना  उपाध्यक्ष बने। 

विज्ञापन


इन्होंने दर्ज की जीत
ऑडिटर पद पर प्रीति गर्ग भट्ट, पुस्तकालय अध्यक्ष पूजा बेलवाल, कोषाध्यक्ष पद पर महेश शर्मा, सहसचिव पद पर नरेंद्र सिंह रांगड़, महासचिव पद पर कपिल और महेश शर्मा ने कोषाध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की।
विज्ञापन


Rishikesh: क्रिसमस और थर्टी फर्स्ट के लिए ऋषिकेश तैयार, सजने लगे कैंप, 40 फीसदी बुकिंग फुल
विज्ञापन
विज्ञापन


ये उम्मीदवार थे मैदान में
मैदान में अध्यक्ष पद पर छह उम्मीदवार थे। मुख्य चुनाव अधिकारी चौधरी ओंकार सिंह ने बताया कि अध्यक्ष पद पर अजय सिंह वर्मा, खुशहाल सिंह कलूड़ा, पंचम सिंह, भूपेंद्र कुमार शर्मा, विपुल शर्मा, सुनील नवानी ने अध्यक्ष पद पर दावेदारी की थी। उपाध्यक्ष पद पर अजय कश्यप, लालमणि रतूड़ी, शरद सक्सेना मैदान में रहे। महासचिव पद पर अजय ठाकुर, कपिल शर्मा, भूपेंद्र कुकरेती, मनीष कुमार बिजल्वाण, राज कौशिक, शैलेंद्र चौहान ने दावा ठोका था। कोषाध्यक्ष पद के लिए देवेंद्र सेमवाल, महेश शर्मा, सहसचिव पद के लिए मीनाक्षी नेगी, नरेंद्र सिंह रांगड़ व ऑडिटर पद के लिए प्रीति भट्ट, प्रमोद कुमार और हरीश कुमार राणा मैदान में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed