{"_id":"685beaba08d552e3fe052561","slug":"rishikesh-badrinath-highway-will-remain-closed-for-three-hours-in-totaghati-tomorrow-2025-06-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे: तोताघाटी में कल तीन घंटे बंद रहेगा रास्ता, इस समय नहीं होगी वाहनों की आवाजाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे: तोताघाटी में कल तीन घंटे बंद रहेगा रास्ता, इस समय नहीं होगी वाहनों की आवाजाही
Wed, 25 Jun 2025 06:19 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, देवप्रयाग (टिहरी)
संवाद न्यूज एजेंसी, देवप्रयाग (टिहरी)
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 25 Jun 2025 06:19 PM IST
सार
तोता घाटी के पास सड़क के ऊपर दो बडे़ पत्थर विभाग की चिंता का कारण बने हुए हैं। ट्रीटमेंट के तहत भी इस समस्या का समाधान नहीं हुआ तो विभाग ने इन्हें अब ब्लास्टिंग से तोड़ने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर तोताघाटी के पास गुरुवार को सुबह तीन घंटे यातायात बंद रहेगा। सुबह पांच से आठ बजे तक इस मार्ग के ऊपर दो बडे़ पत्थरों को तोड़ने का कार्य किया जाएगा।
राजमार्ग चौड़ीकरण के बाद से ही तोता घाटी के पास सड़क के ऊपर दो बडे़ पत्थर विभाग की चिंता का कारण बने हुए हैं। ट्रीटमेंट के तहत भी इस समस्या का समाधान नहीं हुआ तो विभाग ने इन्हें अब ब्लास्टिंग से तोड़ने का निर्णय लिया है। यह काम बृहस्पतिवार को किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
राजमार्ग चौड़ीकरण के बाद से ही तोता घाटी के पास सड़क के ऊपर दो बडे़ पत्थर विभाग की चिंता का कारण बने हुए हैं। ट्रीटमेंट के तहत भी इस समस्या का समाधान नहीं हुआ तो विभाग ने इन्हें अब ब्लास्टिंग से तोड़ने का निर्णय लिया है। यह काम बृहस्पतिवार को किया जाएगा।
विज्ञापन
बदरीनाथ हाईवे से हटाए गए बोल्डर, वाहनों की आवाजाही शुरू, यात्रियों को मिली राहत
विज्ञापन
विभाग के सहायक अभियंता ललित बेंजवाल ने बताया कि बारिश के दौरान इन पत्थरों के गिरने की आशंका थी। इसलिए एहतियात तौर पर विभाग यह कदम उठा रहा है। सुबह पांच से आठ बजे का समय इसके लिए चुना गया है। इस दौरान दोनों ओर का ट्रैफिक रोका जाएगा।