{"_id":"66990836906ec5ae7c0a6aca","slug":"rishikesh-badrinath-highway-under-construction-signature-bridge-in-narkota-collapsed-2024-07-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Badrinath Highway: नरकोटा में निर्माणाधीन सिग्नेचर ब्रिज का एक तरफ का ढांचा ढहा, पहले भी टूट चुकी शटरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Badrinath Highway: नरकोटा में निर्माणाधीन सिग्नेचर ब्रिज का एक तरफ का ढांचा ढहा, पहले भी टूट चुकी शटरिंग
Thu, 18 Jul 2024 05:57 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 18 Jul 2024 05:57 PM IST
सार
Badrinath Highway: ब्रिज का ऊपरी फ्रेम तैयार किया जा रहा था। गुरुवार शाम पांच बजे पुल का रुद्रप्रयाग की तरफ वाला टॉवर ढह गया, जिससे फ्रेम भी ध्वस्त हो गया।
विज्ञापन
सिग्नेचर ब्रिज का एक हिस्सा ढहा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर नरकोटा में निर्माणाधीन सिग्नेचर ब्रिज का एक तरफ का ढांचा ढह गया। गनीमत रही कि यहां लोग काम नहीं कर रहे थे, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
ऑलवेदर रोड परियोजना के तहत ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर नरकोटा में 110 मीटर स्पान का सिग्नेचर ब्रिज बनाया जा रहा है। अब ब्रिज का ऊपरी फ्रेम तैयार किया जा रहा था। गुरुवार शाम पांच बजे पुल का रुद्रप्रयाग की तरफ वाला टॉवर ढह गया, जिससे फ्रेम भी ध्वस्त हो गया।
विज्ञापन
Uttarakhand: बीरोंखाल में जहरीली मशरूम खाने से लखीमपुर खीरी के आठ मजदूर बीमार, अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन
टॉवर और फ्रेम के ध्वस्त होने का कारण अधिक वजन होना माना जा रहा है। बता दें कि 2022 जुलाई में भी इस ब्रिज की शटरिंग ध्वस्त हो गई थी। तब, दो मजदूरों की मौत भी हो गई थी।