{"_id":"649a695d258445c2500ab3e9","slug":"rishikesh-badrinath-highway-accident-news-car-fell-into-ditch-two-people-died-2023-06-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh-Badrinath Highway: खांकरा में हादसा, अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, दो लोगों की मौत, चालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh-Badrinath Highway: खांकरा में हादसा, अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, दो लोगों की मौत, चालक घायल
Tue, 27 Jun 2023 10:18 AM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 27 Jun 2023 10:18 AM IST
सार
Rishikesh Badrinath Highway Car Accident News: हादसा सुबह करीब पांच बजे हुआ। कार जखोली से श्रीनगर की तरफ जा रही थी। इस दौरान खांकरा के पास हादसा हो गया।
विज्ञापन
कार खाई में गिरी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर मंगलवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। खांकरा में एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस दौरान दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चालक घायल हो गया है।
विज्ञापन
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि हादसा सुबह करीब पांच बजे हुआ। कार जखोली से श्रीनगर की तरफ जा रही थी। इस दौरान खांकरा के पास हादसा हो गया।
विज्ञापन
Uttarakhand Weather: आज आठ जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, कई जगहों पर भूस्खलन की भी आशंका
विज्ञापन
सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और डीडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया। दो लोगों के शव बरामद हुए हैं। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।