फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rioters beat up four people including an army jawan, four arrested

Dehradun News: हुड़दंगियों ने सेना के जवान समेत चार लोगों को पीटा, चार गिरफ्तार

Mon, 25 Aug 2025 12:26 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 25 Aug 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Rioters beat up four people including an army jawan, four arrested
I
विज्ञापन

I
I
I
Iप्रेमनगर थानाक्षेत्र के ठाकुर रोड के पास कुछ युवकों ने सेना के जवान समेत चार लोगों की जमकर पिटाई कर दी। इसमें दो युवकों को गंभीर चोंटें आई हैं। पुलिस ने शनिवार को चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
I
Iथानाध्यक्ष कुंदन राम ने बताया कि घटना शुक्रवार देर रात करीब साढ़े 12 बजे की है। राहुल गुरुंग अपने तीन अन्य दोस्तों के साथ मसूरी से लौट रहे थे। इसमें सेना का जवान भी शामिल है। चारों ठाकुरपुर की तरफ जा रहे थे। कुछ युवक सड़क पर गाड़ियां खड़ी कर जन्मदिन मना रहे थे। इस दौरान वे हुड़दंग मचाते हुए एक-दूसरे को केक लगा रहे थे। जब उन्होंने निकलने के लिए रास्ता मांगा तो युवकों ने उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध पर हुड़दंगियों ने मसूरी से लौट रहे चारों युवकों की जमकर पिटाई कर दी। इसमें सभी घायल हुए हैं। दो लोगों को गंभीर चोंटें आई हैं।
विज्ञापन

I
I
I
Iथानाध्यक्ष ने बताया कि राहुल गुरुंग की शिकायत पर घटना में शामिल करीब 15 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। चार आरोपियों आयुष गंभीर, मनीष तलवार, विशाल वैभव खत्री और आशु रावत को गिरफ्तार किया गया है। इसमें तीन युवक प्रेमनगर के रहने वाले हैं जबकि आशु रावत चकराता का रहने वाला है। आरोपियों से पूछताछ कर उन्हें हिदायत देकर छोड़ दिया गया है।I
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed