फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Ring roads will ease traffic pressure in cities: Dhami

रिंग रोड से शहरों में यातायात दबाव को करेंगे कम : धामी

Fri, 30 Jan 2026 08:44 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jan 2026 08:44 PM IST
विज्ञापन
Ring roads will ease traffic pressure in cities: Dhami
- सीएम धामी बोले, शहर के अंदर जाम के समाधान की चिंता कर रहा हूं
विज्ञापन

- दिल्ली-दून एक्सप्रेस बनने से आने वाले समय में शहर में बढ़ेगा यातायात का दबाव
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि दिल्ली-दून एक्सप्रेस वे बनने से अब हवाई सेवा से भी कम समय में सड़क मार्ग से दिल्ली पहुंच सकेंगे। जल्द ही एक्सप्रेस वे जनता को समर्पित किया जाएगा, लेकिन चिंता इस बात की भी है कि आने वाले समय में शहर यातायात का दबाव और अधिक बढ़ जाएगा। इसके लिए रिंग रोड कनेक्टिविटी को मजबूत कर यातायात दबाव को कम करेंगे। सीएम धामी ने कहा दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे परियोजना से ऋषिकेश, हरिद्वार, मसूरी, धनोल्टी, देहरादून आने वाले देश-दुनिया के पर्यटक लाभान्वित होंगे। इस एक्सप्रेस वे के बनने से दिल्ली से दून का सफर ढाई से तीन घंटे में पूरा होगा। जबकि दून से दिल्ली तक हवाई सेवा से जाने में कम से कम तीन से चार घंटे लग जाते हैं। एयरपोर्ट पर दो घंटे पहले पहुंचना पड़ता है। मेरी चिंता यह भी है कि एक्सप्रेस वे से आने वाले समय में देहरादून शहर में यातायात का दबाव बढ़ेगा। इस समस्या का समाधान करने के लिए सरकार की रिंग रोड कनेक्टिविटी को मजबूत करने की योजना है। केंद्र सरकार ने रिंग रोड प्रस्ताव को सैद्धांतिक सहमति दे दी है। इसके अलावा ऋषिकेश शहर में यातायात दबाव कम करने के लिए श्यामपुर से बाईपास रोड बनाने का प्रधानमंत्री से आग्रह किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed