फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun News RIMC entrance exam will be held on 1 December

Dehradun: ध्यान दें...एक दिसंबर को होगी RIMC की प्रवेश परीक्षा, यहां जमा होंगे आवेदन

Fri, 19 Jul 2024 05:49 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Fri, 19 Jul 2024 05:49 PM IST
सार

राष्ट्रीय भारतीय सैन्य विद्यालय में प्रवेश के लिए केवल वे ही छात्र आवेदन करने के पात्र हैं जिनके माता-पिता सामान्य रूप से उत्तराखंड राज्य में निवास कर रहे हों। जबकि छात्रों की उम्र एक जुलाई 2025 को 11 वर्ष छह माह से कम और 13 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

विज्ञापन
Dehradun News RIMC entrance exam will be held on 1 December
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Freepik

विस्तार

राष्ट्रीय भारतीय सैन्य विद्यालय (आरआईएमसी) में जुलाई 2025 में होने वाले प्रवेश के लिए एक दिसंबर को परीक्षा आयोजित होगी। राजपुर रोड स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज (जीजीआईसी) में आयोजित होने वाली परीक्षा का बृहस्पतिवार को शिक्षा विभाग ने नोटिफिकेशन जारी किया। आवेदन पत्र मयूर विहार स्थित मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय में 30 सितंबर तक जमा करना होगा।

विज्ञापन


राष्ट्रीय भारतीय सैन्य विद्यालय में प्रवेश के लिए केवल वे ही छात्र आवेदन करने के पात्र हैं जिनके माता-पिता सामान्य रूप से उत्तराखंड राज्य में निवास कर रहे हों। जबकि छात्रों की उम्र एक जुलाई 2025 को 11 वर्ष छह माह से कम और 13 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा छात्र को एक जुलाई 2025 को किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय में कक्षा सात में अध्ययनरत या उत्तीर्ण होना चाहिए। लिखित परीक्षा अंग्रेजी, गणित और सामान्य ज्ञान तीन विषयों में होगी।
विज्ञापन


Uttarakhand Transfer: प्रदेश में 12 IFS अधिकारियों के तबादले, यहां देखें किसे कहां मिली तैनाती
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद अभ्यर्थियों के बौद्धिक ज्ञान तथा व्यक्तित्व परीक्षण के लिए साक्षात्कार लिया जाएगा। मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रदीप कुमार की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार इच्छुक छात्र आवेदन पत्र आरआईएमसी से या उसकी आधिकारिक वेबसाइट www.rimc.gov.in से ऑनलाइन भुगतान करके प्राप्त कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed