फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   rimc admission start for 2019 session

आरआईएमसी में नए सत्र के एडमिशन के लिए करें आवेदन, इस दिन होगी परीक्षा

Thu, 28 Jun 2018 10:46 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 28 Jun 2018 10:46 AM IST
विज्ञापन
rimc admission start for 2019 session
RIMC
राष्ट्रीय भारतीय सैन्य विद्यालय (आरआईएमसी) में सत्र-2019 के लिए प्रवेश परीक्षा एक और दो दिसंबर को आयोजित होगी। इसके लिए राजपुर रोड स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज को केंद्र बनाया जाएगा। परीक्षा के लिए केवल उत्तराखंड निवासी ही आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2018 है। 
विज्ञापन


मुख्य शिक्षा अधिकारी एसबी जोशी ने बताया कि आवेदन के लिए अभ्यर्थी की आयु एक जुलाई 2019 को 11 वर्ष छह माह से कम और 13 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। प्रवेश के समय अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय में कक्षा सात में अध्ययनरत या कक्षा आठ उत्तीर्ण होना चाहिए। अंग्रेजी, गणित और सामान्य ज्ञान की लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले अभ्यर्थियों को चार अप्रैल 2019 को साक्षात्कार में शामिल होना होगा। इसके लिए लिखित परीक्षा में प्रत्येक पेपर में 50 फीसदी अंक हासिल करना अनिवार्य है। 
विज्ञापन


छह सौ रुपये देनी होगी फीस
अभ्यर्थी आवेदन पत्र, संबंधित पत्रिका और पुराने प्रश्न-पत्रों का सेट स्पीड पोस्ट से भी मंगवा सकते हैं। इसके लिए सामान्य जाति के अभ्यर्थियों को छह सौ, एससी एवं एसटी को 555 रुपये का बैंक ड्रॉफ्ट देना होगा, जो कमांडेंट, राष्ट्रीय भारतीय सैन्य विद्यालय देहरादून के नाम बनाना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed