फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Revised list released of promotion on post of Principal

सरकारी स्कूलों के प्रिंसिपलों की प्रमोशन लिस्ट जारी, जानें किसे कहां मिली तैनाती

Sat, 20 May 2017 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 20 May 2017 12:50 AM IST
विज्ञापन
Revised list released of promotion on post of Principal

प्रदेश के 36 हेडमास्टरों के लिए राहत की खबर है। शासन ने शुक्रवार को उनके प्रिंसिपल के पद पर तदर्थ प्रमोशन की संशोधित सूची जारी कर दी। इसमें कुछ को दुर्गम से सुगम विद्यालय में तैनाती दी गई है। वहीं कुछ तदर्थ प्रिंसिपलों को वर्तमान जनपद के स्कूल में ही भेजा गया है। 

विज्ञापन


प्रदेश के स्कूलों में प्रिंसिपलों के वर्षों से रिक्त चले आ रहे पदों को भरा जा सके इसके लिए चुनाव आचार संहिता से पहले तदर्थ प्रिंसिपलों के पद पर प्रमोशन की सूची जारी की गई थी, लेकिन कुछ प्रिंसिपलों को स्कूल नहीं मिल पाए तो कुछ विभागीय गलती के चलते तैनाती नहीं पा सके थे।
विज्ञापन


इन प्रिंसिपलों के अनुरोध के बाद शुक्रवार को शासन ने संशोधित सूची जारी कर दी। इसमें प्रधानाध्यापिका राजकीय बालिका इंटर कालेज रायपुर को राजकीय बालिका इंटर कालेज गैरसैंण चमोली भेजा गया। जिन्हें अब रायपुर में ही तैनाती दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वही कुंवर सिंह रावत को जीआईसी नगऊखेत देहरादून से जीआईसी बंजारावाला देहरादून, रामानंद पांडे को जीआईसी नगऊखेत देहरादून से जीआईसी थानौ देहरादून, गोपाल कृष्ण को बीएचईएल हरिद्वार से जीआईसी सौड़ा सरोली देहरादून, अत्री कुमार भारद्वाज को पदमपुरी नैनीताल से अमगढ़ी नैनीताल, कमलेश पंवार को भारापुर भौरी हरिद्वार से बौराडी नई टिहरी, वीरेंद्र सिंह को मुंदोली चमोली से गढ़ीश्यामपुर देहरादून में हुई ।

क‌िसे कहां म‌िली तैनाती

Revised list released of promotion on post of Principal

जसवंत सिंह बंगारी को सहायक निदेशक एससीईआरटी से डाबरखाल टिहरी, मोहन सिंह नेगी को नगरासू रुद्रप्रयाग से असेड़सिमली चमोली, एसदत्त मिश्रा को सिकंदरपुर भैसवाल हरिद्वार से निजामपुर हरिद्वार, सोमलाल रतूड़ी को बौन पंजियाणा उत्तरकाशी से कोरुवा देहरादून, ऊषा सिंह को मूनाकोट पिथौरागढ़ से किशनपुर गौलापार नैनीताल, आरती चिटकारिया को रुड़की हरिद्वार से धीरवाली हरिद्वार, विश्वनाथ प्रसाद भट्ट को घमंडपुर देहरादून से लालढांग हरिद्वार, रामकुमार तोमर को दोंदल पौड़ी से नालापानी देहरादून

हरीश मोहन पांडे को सेमडीधार टिहरी से बड़ासी देहरादून, वसीउल्लाह उस्मानी को भट्गांव टिहरी से कोटीभानियावाला देहरादून, अनुपम दीक्षित को मोतियापार अल्मोड़ा से भौर्सा नैनीताल, किशन सिंह धामी को कुलसारी चमोली से बद्रीपुर देहरादून, सत्यपाल सिंह को बडखेत टिहरी से केदारावाला देहरादून, महेश चंद्र पंत को देवतोली बागेश्वर से प्रतापपुर नैनीताल, कर्मवीर सिंह सजवाण को तोलीसैंण मुखेम टिहरी से बोरगांव टिहरी, वीरेंद्र सिंह बागड़ी को दिचली उत्तरकाशी से दुरोगी टिहरी, नंदन सिंह बिष्ट गैरखेत अल्मोड़ा से विरौड़ा अल्मोड़ा

जगदीश चंद जोशी रौडीपाली पिथौरागढ़ से कुम्डार पिथौरागढ़, राजवीर सिंह भदौरिया चौरिया रुद्रप्रयाग से नालतोली रुद्रप्रयाग, शिशु पाल सिंह बिष्ट मोख चमोली से नैलसांकरी चमोली, हरीश चंद्र कुंडलीया एकेश्वर पौड़ी से सारी पौड़ी, पुष्कर सिंह गडिगांव पौड़ी से नाहसैण पौड़ी, राजेंद्र प्रसाद नौटियाल रगड़ी टिहरी से ठेलानैलचामी टिहरी, कुंदन सिंह नयाल पदमपुरमिडार नैनीताल से खनस्यू नैनीताल, भोलानाथ पांडे मथकुंडीसैण टिहरी से सभावाला देहरादून, सुधीर कुमार बड़खोलू टिहरी से बडखोलू पौड़ी, सुनीता यादव भरसैली अल्मोड़ा से जीजीआईसी भरसोली अल्मोड़ा, बंशीधर अंडोला भीमताल नैनीताल से मंगोली नैनीताल एवं जय प्रकाश द्विवेदी को भटाड़ उत्तरकाशी से भटाड़ देहरादून में तैनाती गई है। 

चुनाव आचार संहिता से पहले प्रिंसिपलों की संशोधित सूची जारी होनी थी, लेकिन यह प्रिंसिपल इससे वंचित रह गए। विभागीय त्रुटि के चलते इसमें देरी हुई है, शासन ने अब यह सूची जारी की है।
-एसएस बिष्ट, प्रदेश अध्यक्ष राजकीय शिक्षक संघ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed