फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   review officer exam in Uttarakhand.

उत्तराखंड में समीक्षा अधिकारी की परीक्षा 28 को

Mon, 08 Feb 2016 12:53 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार Updated Mon, 08 Feb 2016 12:53 PM IST
विज्ञापन
review officer exam in Uttarakhand.

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से विधायी एवं संसदीय कार्य, विधायी प्रकोष्ठ के अंतर्गत समीक्षा अधिकारी विधि आलेखन, अनुवादक विधि आलेखन, पुनरीक्षक विधि आलेखन परीक्षा 2014 की लिखित परीक्षा की तिथि निर्धारित कर दी गई है। परीक्षा का आयोजन 28 फरवरी 2016 को हरिद्वार के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन


उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने समीक्षा अधिकारी विधि आलेखन, अनुवादक विधि आलेखन, पुनरीक्षक विधि आलेखन के रिक्त पदों पर 22 जुलाई 2015 में आवेदन मांगे थे। परीक्षा के लिए अयोग्य पाए गए 71 अभ्यर्थियों की सूची वेबसाइट पर अपडेट कर दी गई है। अभ्यर्थियों के नाम के सामने परीक्षा के लिए अयोग्य पाए जाने का कारण भी दिया गया है।
विज्ञापन


आयोग की ओर से अधिकतर अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन पत्र का प्रिंटआउट निर्धारित तिथि तक आयोग कार्यालय में जमा न कराने, अनिवार्य शैक्षिक योग्यता पूरी न करने आदि कारणों से अयोग्य घोषित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोग के प्रभारी सचिव पीसी डंडरियाल की ओर से वेबसाइट पर जारी सूचना के अनुसार परीक्षा के लिए अयोग्य पाए गए अभ्यर्थी आयोग कार्यालय में 15 फरवरी तक अपना प्रत्यावेदन जमा करा सकते हैं।


अंतिम तिथि के बाद प्रत्यावेदनों पर कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी। परीक्षा के लिए योग्य पाए जाए गए अभ्यर्थी 16 फरवरी से आयोग की वेबसाइट से अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते है। परीक्षा का आयोजन 28 फरवरी को 10 से 12 बजे के बीच किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed