फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   retired bureaucrat in uttarakhand assembly election.

उत्तराखंड विस चुनाव में ताल ठोकेंगे कई रिटायर्ड नौकरशाह

Fri, 02 Dec 2016 02:55 AM IST
राकेश खंडूड़ी/अमर उजाला, देहरादून
राकेश खंडूड़ी/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 02 Dec 2016 02:55 AM IST
विज्ञापन
retired bureaucrat in uttarakhand assembly election.
पूर्व आईएफएस विनोद फोनिया चुनाव लड़ने का एलान कर चुके हैं। - फोटो : AmarUjala

कार्यपालिका में हाथ आजमाने के बाद राज्य के कई रिटायर नौकरशाह अब विधायिका में भी संभावनाएं टटोल रहे हैं। आसन्न विधानसभा चुनाव उनके लिए एक नायाब मौके के तरह आ रहा है। अपने अरमानों को परवान चढ़ाने  के लिए उन्होंने टिकट की जुगत भिड़ानी शुरू कर दी है।

विज्ञापन


उनकी पहली कोशिश राज्य के प्रमुख राजनीतिक दलों से टिकट पाने की है। लेकिन भाजपा और कांग्रेस के दरवाजे पर दस्तक देने के साथ-साथ वे क्षेत्रीय दलों का दरवाजा खटखटाना नहीं भूल रहे हैं। उत्तराखंड रक्षा मोर्चा ने दावा किया है कि कई रिटायर नौकरशाहों ने पार्टी से टिकट मांगा है।
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव में ताल ठोकने की तैयारी कर रहे रिटायर नौकरशाहों में कुछ नाम तो खासे चर्चित रहे हैं। इनमें  पूर्व मुख्य सचिव राकेश शर्मा के  नाम की सर्वाधिक चर्चा सियासी गलियारों में हैं। शर्मा किच्छा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। हालांकि उनके बारे में यह खबर भी आई कि वे भाजपा से टिकट की जुगत भिड़ा रहे हैं, लेकिन पार्टी नेतृत्व ने इस संभावना से सदैव इंकार ही किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्रीय दल रक्षा मोर्चा के संपर्क में हैं कई ब्यूरोक्रेट 

retired bureaucrat in uttarakhand assembly election.
सूर्य प्रताप स‌िंह सोशल मीडिया पर भी खूब सक्रिय हैं।

रिटायर्ड नौकरशाह विनोद फोनिया तो बदरीनाथ विस सीट से चुनाव का एलान तक कर चुके हैं। इसी सीट पर रिटायर्ड आईएफएस अफसर आरबीएस रावत भी चुनाव लड़ने के इच्छुक हैं। वह उत्तराखंड रक्षा मोर्चा के संपर्क में हैं। रिटायर्ड आईएफएस अफसर वीके बहुगुणा सहसपुर सीट से तैयारी कर रहे हैं।

बहुगुणा आईसीएफआरई के डायरेक्टर जनरल पद से सेवानिवृत्त हुए हैं और उनके हाथों में रक्षा मोर्चा की कमान है। राज्य चुनाव आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त पद से सेवानिवृत्त हुए आईएएस अफसर वीसी चंदोला का नाम भी चर्चाओं में है। उनके रक्षा मोर्चा के टिकट पर मसूरी विधानसभा चुनाव से उतरने की संभावना है। इनके अलावा रिटायर्ड नौकरशाह डीपी सेमवाल, सुंदर लाल मुयाल, चनर राम और सूर्य प्रताप सिंह के नाम भी चर्चाओं में तैर रहे हैं। पूर्व नौकरशाह चनर राम तो पिछला विधानसभा चुनाव लड़ भी चुके हैं।

नैनीताल के डीएम रहे पूर्व आईएएस सूर्यप्रताप सिंह का नाम हल्द्वानी विधानसभा सीट को लेकर तैर रहा है। रक्षा मोर्चा के प्रधान महासचिव पीसी थपलियाल कहते हैं कि कई रिटायर्ड नौकरशाह पार्टी के संपर्क में है जिनके नामों का सही समय पर खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed