फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Results of admission in Raipur Sports College continue

रायपुर स्पोर्ट्स कॉलेज में प्रवेश का परिणाम जारी

Wed, 03 Feb 2021 12:41 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2021 12:41 AM IST
विज्ञापन
Results of admission in Raipur Sports College continue
प्रदेश के सभी संस्करणों के लिए...
विज्ञापन

रायपुर स्पोर्ट्स कॉलेज में प्रवेश का परिणाम जारी
- कक्षा छह में एथलेटिक्स, बैडमिंटन, क्रिकेट, बॉक्सिंग, फुटबाल, हॉकी, वालीबॉल और जूडो के लिए चुने गए खिलाड़ी
माई सिटी रिपोर्टर
देहरादून। रायपुर स्पोर्ट्स कॉलेज में कक्षा छह में प्रवेश के लिए परिणाम जारी कर दिया गया है। प्रधानाचार्य राजेश ममगाईं ने बताया कि एथलेटिक्स, बैडमिंटन, क्रिकेट, बॉक्सिंग, फुटबाल, हॉकी, वालीबॉल और जूडो के लिए खिलाड़ी चुने गए हैं।
एथलेटिक्स में हरिद्वार के हिमांशु स्वामी, बागेश्वर के हितेश सिंह गड़िया, चंपावत के नितिन सिंह बिष्ट, बागेश्वर के सौरभ जोशी, चमोली के अभय सिंह, हरिद्वार के अनंद देव चौधरी, चंपावत के अनमोल बोरा व हरिद्वार के आशीष शामिल हैं। बैडमिंटन में बागेश्वर के हरीश देवली, भरत सिंह, प्रियांशु सिंह कपकोटी व उधमसिंह नगर के युवराज सिंह कुंजवाल और क्रिकेट में चमोली के अंशुमान, उत्तरकाशी के नितेश नेगी, हरिद्वार के लक्ष्य रावत, उधमसिंह नगर के उज्ज्वल सिंह व नमन रावत, अल्मोड़ा के विजय सिंह बिष्ट, पौड़ी के करण नेगी, चंपावत के प्रियांशु फर्त्याल, नैनीताल के अमन पाठक, अर्ब कुमार व देहरादून के ऋतिक तोमर शामिल हैं।
विज्ञापन

बॉक्सिंग में पिथौरागढ़ के मयंक भट्ट, बागेश्वर के राहुल गड़िया, चंपावत के नैतिक प्रसाद, देहरादून के अभिषेक व पिथौरागढ़ के गौरव नेगी और फुटबाल में रुद्रप्रयाग के अभिनय रावत, चंपावत के राहुल सिंह बोरा, उधमसिंह नगर के मंयक रावत, बागेश्वर के कृष्णा सिंह गड़िया, देहरादून के आर्यन रावत, पौड़ी गढ़वाल के सक्षम नेगी, अल्मोड़ा के हिमांशु बिष्ट, देहरादून के रिहान, नैनीताल के तेजश सजवाण समेत अन्य को चुना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हॉकी में पिथौरागढ़ के सौरव टम्टा, हरिद्वार के सौरभ कुमार, नैनीताल के दीपांशु महतोलिया व रोहित मटयाली, वालीबॉल में हरिद्वार के हर्ष, उधमसिंह नगर के आदित्य राणा, देहरादून के शोएब अख्तर, हरिद्वार के उत्कर्ष राठी और जूडो में उधमसिंह नगर के लक्ष्मण पंत, गौरव आर्या, देहरादून के अभिनव पाल, आर्यन पाल, देवांश रावत शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed