फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Restrictions on the purchase and sale of land

जमीनों की खरीद-फरोख्त पर लगे प्रतिबंध

Fri, 13 Aug 2021 01:39 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
Restrictions on the purchase and sale of land
उत्तराखंड में भू-कानून की मांग को लेकर गांधी पार्क के समीप धरना-प्रदर्शन करते यूकेडी के कार्यकर्? - फोटो : DEHRADUN
राज्य में भू-कानून लागू करने की के साथ ही बाहरी लोगों के लिए जमीन की खरीफ-फरोख्त पर प्रतिबंध लगाने, स्थायी निवास प्रमाणपत्र जारी करने की प्रक्रिया को कड़ा करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर उक्रांद ने गांधी पार्क के बाहर धरना-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

पदाधिकारियों ने मांग की कि सरकार सख्त भू-कानून लागू कर जमीनों की खरीद-फरोख्त को प्रतिबंधित करे। साथ ही विधानसभा में प्रस्ताव पारित करे कि राज्य में बाहर के किसी व्यक्ति पर भूमि खरीदने पर पूर्ण प्रतिबंध हो या फिर कठोर प्रतिबंधों के साथ बहुत सीमित खरीद-फरोख्त की इजाजत हो। साथ ही उन लोगों को ही राज्य का मूल निवासी माना जाए, जो साल 1980 से पहले से राज्य में रह रहे हों। धरने में पार्टी नेता एपी जुयाल, लताफत हुसैन, सुनील ध्यानी, दीपक रावत, जयप्रकाश उपाध्याय, बहादुर सिंह रावत, प्रताप कुंवर, शकुंतला रावत, विजय बौडाई, मीनाक्षी घिल्डियाल, वीरेंद्र रावत, जब्बर सिंह पावेल, राजेंद्र बिष्ट, राजनितिन रावत, किरन रावत कश्यप, कमलकांत समेत कई वक्तओं ने संबोधित किया। इस दौरान दीपक मधवाल, राजेश्वरी रावत, समीर मुंडेपी, हेमंत नेगी, दिनेश नेगी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed