फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   resolve to strengthen BJP

विधान सभा चुनाव की तैयारियों को लेकर किया मंथन

Fri, 30 Jul 2021 01:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jul 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
resolve to strengthen BJP
कार्य समिति के दौरान विधायक मुन्ना चौहान का अभिनंदन करते कार्यकर्ता। - फोटो : VIKAS NAGAR
विकासनगर/चकराता। भाजपा विकासनगर मंडल (शहर) की मंडल कार्यसमिति का आयोजन बाबूगढ़ और चकराता मंडल की कार्य समिति की बैठक आर्य समाज मंदिर में किया गया। विकासनगर में अध्यक्ष गौरव चावला की अध्यक्षता में मुख्य वक्ता के रूप में जिला महामंत्री अरुण मित्तल, मंडल प्रभारी जिला महामंत्री सुरेश कंडवाल विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। कार्यकर्ताओं को पार्टी के अगामी कार्यक्रमों से अवगत कराया गया। केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों व योजनाएं को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया गया। सभी कार्यकर्ताओं ने आगामी चुनाव के लिए पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए संकल्प लिया गया। कोरोना महामारी में दिवंगत हुए कार्यकर्ताओं व उनके परिजनों को नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई। संचालन महामंत्री धीरेंद्र पटवाल और हरीश कंडवाल ने किया। इस मौके पर कमला चौहान, शांति जुवांठा, सुमन कासव, नीरज चौहान, जयंती पटवाल, संदीप मोगा, रचिता ठाकुर, बीना डोभाल, राजकुमारी, सुरेंद्र चौहान, गुरप्रीत हैप्पी, चिराग गुलेरिया, रविंद्र धीमान, रेखा सिंह, अंकित कंसल, मनोज कुमार, सविता ध्यानी, राकेश जयसवाल, गंभीर तोमर, अर्जुन मित्तल, हरीश पैन्यूली, प्रत्यक्ष, अनिल कुमार, सुमित अरोड़ा, पूनम शर्मा, नीलम चौहान, कामिनी रोहिल्ला ,सुमित्रा भट्ट, हेमलता चौहान , किरन रावत, सौरभ उनियाल, पूजा बिष्ट, मनोहर सिंह चौधरी, कृष्ण लाल अग्रवाल, शैलेश डोबरियाल, जगदीश थपलियाल आदि थे।
विज्ञापन

वहीं भाजपा चकराता मंडल की कार्य समिति की बैठक आर्य समाज मंदिर में संपन्न हुई। मुख्य अतिथि प्रदेश सह मीडिया प्रभारी कमलेश उनियाल ने कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनाव में जीत के गुर बताएं। उन्होंने कहा कि हर कार्यकर्ता जीत सुनिश्चित करने के लिए अपने अपने बूथों को मजबूत करे। पूर्व दर्जाधारी मंत्री एवं एप्पल फेडरेशन के अध्यक्ष प्रताप रावत ने कार्यकर्ताओ से केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष मोनिका अग्रवाल और संचालन महामंत्री दीवान राणा ने किया। इस मौके पर मंडल प्रभारी एवं जिला उपाध्यक्ष अमित डबराल, मण्डल महामंत्री कृपाल नेगी, मंडल उपाध्यक्ष रवि राजगुरु, जवाहरदत्त जोशी, शूरवीर सिंह, मंडल मंत्री जजवीर, कोषाध्यक्ष शर्मिला जोशी, महिला मोर्चा अध्यक्ष उजला राणा युवा मोर्चा अध्यक्ष दिनेश चौहान, युवा मोर्चा महामंत्री नीरज नौटियाल, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष बिशन थापा, अनुसूचित जाति मंडल अध्यक्ष केसर वर्मा, किसान मोर्चा अध्यक्ष सहज राम डिमरी, ओ बी सी मोर्चा अध्यक्ष बिशन थापा, जनजाति मोर्चा अध्यक्ष नवीन तोमर, सोशल मीडिया प्रभारी सुभाष रावत, मीडिया प्रभारी मोनित दुसेजा, जनजाति मोर्चा प्रदेश प्रभारी बिशन दत्त, हरबंस कुकरेजा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed