फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Reservation in promotion: general Obc Employees Stop emergency Service From 12th march

प्रमोशन में आरक्षण: जनरल ओबीसी कर्मचारियों का एलान, 12 मार्च से ठप होगी आवश्यक सेवाएं

Tue, 10 Mar 2020 01:30 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 10 Mar 2020 01:30 AM IST
सार

  • स्वास्थ्य, बिजली, पानी समेत रोडवेज और सरकारी वाहनों के पहिए होंगे जाम
  • जनरल ओबीसी इम्पलाइज एसोसिएशन ने किया एलान 

विज्ञापन
Reservation in promotion: general Obc Employees Stop emergency Service From 12th march
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड में प्रमोशन से रोक हटाने की मांग को लेकर पिछले एक सप्ताह से चल रही अनिश्चितकालीन हड़ताल को धार देने के लिए कर्मचारियों ने 12 मार्च से आवश्यक सेवाएं ठप करने का एलान किया है। उत्तराखंड जनरल ओबीसी इम्पलाइज एसोसिएशन ने स्वास्थ्य, बिजली, पानी की सेवाएं बाधित करने के साथ ही रोडवेज और सरकारी वाहनों के पहिए जाम करने का निर्णय लिया है। 

विज्ञापन


सोमवार को जनरल ओबीसी इम्पलाइज एसोसिएशन और उच्च अधिकार प्राप्त संयोजक मंडल के घटक संघों की बैठक में आंदोलन तेज करने की रणनीति बनाई गई। एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक जोशी की अध्यक्षता में सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि 12 से प्रदेश के जनरल ओबीसी कर्मचारी सभी आवश्यक सेवाएं बाधित कर देंगे। इसी दिन जिलों में शाम छह बजे मशाल जुलूस निकाला जाएगा। 
विज्ञापन


14 व 15 मार्च को जनरल व ओबीसी कर्मचारी अपने-अपने मोहल्लों व कालोनियों में युवाओं को आंदोलन से जोड़ने के लिए जनजागरण अभियान चलाएंगे। 15 मार्च को सभी जिलों में दुपहिया वाहन रैली निकाली जाएगी। 17 मार्च को जनपद स्तर पर कर्मचारी अपने परिवार के साथ धरने पर बैठेंगे। 22 मार्च को जनरल, ओबीसी, अखिल भारतीय समानता मंच और आंदोलन विरोधी संगठन देहरादून में रैली निकाल कर मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

फॉरेस्ट गार्ड भर्ती की सीबीआई जांच की मांग

फॉरेस्ट गार्ड भर्ती की लिखित परीक्षा को निरस्त करने की मांग को लेकर बेरोजगार युवा संघ के आंदोलन का जनरल ओबीसी इम्पलाइज एसोसिएशन ने समर्थन किया है। एसोसिएशन ने मामले की सीबीआई से निष्पक्ष जांच कराने की मंाग की है। 

बोर्ड परीक्षा ड्यूटी में तैनात टीचरों को आंदोलन में छूट
एसोसिएशन ने निर्णय लिया कि बोर्ड परीक्षा में तैनात टीचरों को ड्यूटी समय तक आंदोलन में शामिल न होने की छूट रहेगी। ड्यूटी पूरी होने के बाद टीचर भी आंदोलन में भाग लेंगे। 

बैठक में ये कर्मचारी नेता रहे मौजूद
जनरल ओबीसी इम्पलाइज एसोसिएशन के महासचिव वीरेंद्र गुसाईं, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर प्रहलाद सिंह, जिला अध्यक्ष चौधरी ओमवीर सिंह, महामंत्री शक्ति प्रसाद भट्ट, पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन के अध्यक्ष प्रताप सिंह पंवार, उत्तराखंड मिनिस्टीरियल फेडरेशन के महामंत्री पूर्णानंद नौटियाल, हरीश चंद नौटियाल, डीएस सरियाल, सचिवालय संघ से जेपी मैखुरी, सिंचाई विभाग कर्मचारी संघ से रमेश रमोला, सेवानिवृत्त कर्मचारी संगठन से दिनेश भंडारी, कलेक्ट्रेट मिनिस्टीरियल संघ से केशव गैरोला, प्रांतीय उपाध्यक्ष बृजमोहन विजल्वाण, रघुवीर सिंह बिष्ट, मुकेश ध्यानी, आशुतोष सेमवाल, अखिल भारतीय समानता मंच के महासचिव जेपी कुकरेती, उत्तराखंड आंदोलन कर्मचारी संगठन से जगमोहन सिंह नेगी, वाहन चालक संघ के महासचिव संदीप मौर्य, शंकर दत्त पाठक, वीके धस्माना आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed