फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   reservation in promotion: General OBC Employees protest rally can be create traffic jam

देहरादूनः प्रदेशभर के जनरल और ओबीसी कर्मचारियों से प्रदर्शन से आज शहर हो सकता है जाम

Thu, 20 Feb 2020 10:45 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 20 Feb 2020 10:45 AM IST
सार

  • आज प्रदेशभर के जनरल और ओबीसी कर्मचारियों का सीएम आवास कूूच, जरूरत पड़ने पर रूट डायवर्ट करेगी पुलिस

विज्ञापन
reservation in promotion: General OBC Employees protest rally can be create traffic jam
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

शहर की विभिन्न सड़कों पर आज लोगों को जाम से जूझना पड़ सकता है। प्रदेशभर के जनरल और ओबीसी कर्मियों ने सीएम आवास कूच करने की चेतावनी दी है, जिसके चलते सड़कों पर यातायात का दबाव बढ़ सकता है। वहीं, पुलिस के अनुसार जरूरत पड़ने पर रूट डायवर्ट भी किए जा सकते हैं। 

विज्ञापन


प्रमोशन में आरक्षण के खिलाफ आज प्रदेशभर के जनरल और ओबीसी कर्मचारी सीएम आवास कूच कर अपना विरोध जताएंगे। उत्तराखंड जनरल ओबीसी इंप्लाइज एसोसिएशन के अनुसार सभी कर्मचारी सुबह करीब साढ़े दस बजे परेड मैदान पर इकट्ठा होंगे। यहां से रैली की शक्ल में सीएम आवास की ओर बढ़ेंगे।
विज्ञापन


कर्मचारी यहां से लैंसडौन चौक, दर्शनलाल चौक, घंटाघर, दिलाराम चौक, हाथीबड़कला होते हुए सीएम आवास की ओर बढ़ेंगे। कर्मचारियों की रैली के चलते इन सभी रूट पर यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए पुलिस को अतिरिक्त मशक्कत करनी पड़ सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रैली की पूरी वीडियोग्राफी होगी

हजारों कर्मियों के सड़क पर उतरने के बावजूद यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए पुलिस ने भी अपने स्तर से तैयारियां की हैं। वहीं, जाम लगने पर पुलिस रूट डायवर्ट करने का फैसला भी ले सकती है, जिससे लोगों को दिक्कत न हो।

रैली की पूरी वीडियोग्राफी की जाएगी। इसके लिए ड्रोन कैमरों का इस्तेमाल भी किया जाएगा। सड़कों पर जाम की स्थिति होने पर रूट डायवर्ट भी किए जा सकते हैं। इस पर फैसला उस समय की स्थिति को देखकर लिया जाएगा। रैली के दौरान कानून-व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास करने वालों से पुलिस पूरी सख्ती से निपटेगी।
- अरुण मोहन जोशी, डीआईजी

रैली में जुटने का आह्वान 

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तराखंड के जनपद स्तर के पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार को होने वाली महारैली में जुटने का आह्वान किया है। बुधवार को जिलाध्यक्ष ओमवीर सिंह के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने विकासनगर, सहसपुर और रायपुर ब्लॉक में सघन अभियान चलाया।

सिंह ने कहा कि न्यायालयों के आदेश के बाद भी सरकार ने पदोन्नति में आरक्षण समाप्त करने का आदेश नहीं दिया है। बृहस्पतिवार को रैली में ज्यादा से ज्यादा लोगों को शामिल होने को कहा। इस दौरान शक्ति प्रसाद भट्ट, नंद किशोर त्रिपाठी, चौधरी ओमवीर सिंह, राकेश प्रसाद ममगईं, महावीर सिंह गुंसाई आदि शामिल रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed