फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   research on ganga river

कितनी अविरल और पवित्र है गंगा, जानें...

Mon, 07 Jul 2014 05:12 PM IST
रजा शास्त्री/ अमर उजाला, देहरादून
रजा शास्त्री/ अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 07 Jul 2014 05:12 PM IST
विज्ञापन
research on ganga river

गंगा की अविरलता और पवित्रता को लेकर इन दिनों तमाम चिंताओं और कोशिशों के बीच राहत भरी खबर है।

विज्ञापन


केंद्रीय जल आयोग की जांच रिपोर्ट के मुताबिक उद्गम स्थल गोमुख से ऋषिकेश तक गंगाजल पीने योग्य है। यहां से हरिद्वार तक गंगाजल से स्नान करने में कोई दिक्कत नहीं है।

बावजूद इसके कि उत्तरकाशी से लेकर हरिद्वार तक जगह-जगह गंगा में बड़ी मात्रा में गंदगी समाहित हो रही है।

इसी महीने आई रिपोर्ट के मुताबिक कमजोर मानसून के चलते पहाड़ों पर बारिश की कमी से गंगा जल में बैक्टीरिया की संख्या बढ़ रही है, लेकिन यह अभी तय मानक के भीतर ही है।

विज्ञापन

गंगाजल में स्नान करने में कोई दिक्कत नहीं

research on ganga river

यह तथ्य आयोग के मानीटरिंग स्टेशनों पर लिए गए गंगा जल के सैंपल की जांच में सामने आया है। आयोग के विशेषज्ञों के मुताबिक इससे फिलहाल कोई समस्या नहीं है।

हरिद्वार से लिए गए सैंपलों की जांच के बाद आयोग के विशेषज्ञों ने कहा है यहां गंगाजल में स्नान करने में कोई दिक्कत नहीं है। ऐसी ही रिपोर्ट उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मानीटरिंग स्टेशनों ने दी है।

आयोग के विशेषज्ञों का कहना है कि गंगा जल में अभी मिट्टी की मात्रा अधिक नहीं बढ़ी है। बारिश बढ़ने पर मिट्टी की मात्रा बढ़ जाती है। नदी में पानी बढ़ने पर बैक्टीरिया का घनत्व घट जाता है।

गंगाजल की स्थिति

research on ganga river

गंगाजल में बायोलॉजिकल ऑक्सीजन डिमांड (बीओडी)
उत्तरकाशी- 1.1 मिली ग्राम प्रति लीटर
ऋषिकेश- 1.5 मिलीग्राम प्रति लीटर
हरिद्वार- 2.5 मिली ग्राम प्रति लीटर
उन्नाव- 18 मिली ग्राम प्रति लीटर
कानपुर- 20 मिली ग्राम प्रति लीटर
(प्रदूषण के लिहाज से यह स्थिति घटती-बढ़ती रहती है)

जल में बैक्टीरिया की संख्या के लिहाज से बायोलोजिकल आक्सीजन डिमांड घटती-बढ़ती रहती है। बैक्टीरिया की संख्या बढ़ने पर बीओडी बढ़ जाएगी।

ऋषिकेश के बाद गंगा में नालों का पानी मिलने से थोड़ी दिक्कत आती है। क्वालिटी पर फर्क पड़ता है। लेकिन स्थिति खराब नहीं है। मानीटरिंग स्टेशनों पर लगातार जांच होती रहती है। हरिद्वार में बीओडी बढ़ जाती है।
- विनोद सिंघल, सदस्य सचिव उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड

विज्ञापन

गंगाजल में कुछ तो है खास

research on ganga river

केंद्रीय जल आयोग की जांच रिपोर्ट में गंगाजल में बैक्टीरियोफाजिल्स (सूक्ष्म गंगा प्रहरी) के होने की बात सामने आती रही है।

117 साल पहले फ्रांस के ‘पासचर इंस्टीट्यूट’ में हुई रिसर्च में भी इसी बैक्टीरियोफाजिल्स की मौजूदगी सामने आई थी। गंगा का यह सूक्ष्म प्रहरी सदियों से निरंतर सड़न पैदा करने वाले कीटाणुओं से लड़कर उन्हें नष्ट कर रहा है।

इसके कारण गंगा की पवित्रता तमाम प्रदूषण के बाद भी बरकरार है। पहाड़ी क्षेत्र के कम तापमान और पानी की शुद्धता से बैक्टीरियोफाजिल्स की पैदावार बढ़ जाती है।

पर्वतीय इलाकों की कुछ खास वनस्पतियां भी इसमें मददगार हैं। मैदानी इलाकों का माहौल बैक्टीरियोफाजिल्स के अनुकूल नहीं होता। जल में केमिकल मिलने की वजह से भी ये पनप नहीं पाते।

अन्य नदियों की अपेक्षा जल काफी शुद्ध

research on ganga river

18 वीं सदी में फ्रांसीसी वैज्ञानिक हैनबरी हैकिन ने गंगा जल के नमूने और फ्रांस के ‘पासचर इंस्टीट्यूट’ में इनकी जांच की थी।

जांच के परिणामों की उन्होंने एक रिपोर्ट तैयार की। इसे 1894 में ‘इंडियन मेडिकल कांग्रेस’ के सेमिनार में रिपोर्ट को पढ़ा था। इसमें बताया कि गंगा जल अन्य नदियों की अपेक्षा अधिक शुद्ध है।

इसमें कुछ ऐसे तत्व (बैक्टीरियोफाजिल्स) हैं, जिनमें कीटाणुओं को नष्ट कर देने की शक्ति है। यदि जल को गर्म कर दिया जाए तो यह शक्ति कम हो जाती है।

परीक्षण में गंगा और कुएं के जल को लिया गया। 100 एमएल गंगाजल में 5500 बैक्टीरिया डाले गए, तीन घंटे में ही ये कीटाणु पूरी तरह से साफ हो गए।

जबकि कुएं के पानी में कीटाणु लगातार बढ़ते गए। नदी में प्रवाहित किए जाने वाले मुर्दे के पास भी सैंपल लिए गए। शोध में पाया गया मुर्दे के खतरनाक बैक्टीरिया को भी गंगा जल ने नष्ट कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed