{"_id":"6f95fa90490b47e1090047372b1aa35b","slug":"rescue-team-not-found-the-girl-body","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलकनंदा में बही छात्रा का नहीं चला पता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलकनंदा में बही छात्रा का नहीं चला पता
अमर उजाला, टिहरी
Updated Wed, 09 Apr 2014 09:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवप्रयाग के पास अलकनंदा में बही पतंजलि विश्वविद्यालय हरिद्वार की छात्रा का दूसरे दिन भी कोई पता नहीं चला है। जल पुलिस और गोताखोर की टीम ने मूल्यागांव से व्यासघाट तक खोजबीन अभियान चलाया लेकिन छात्रा नहीं मिली।
विज्ञापन
पतंजलि के भूमिपूजन कार्यक्रम में आई थी
मंगलवार को मूल्यागांव में पतंजलि सेवा आश्रम के भूमि पूजन कार्यक्रम में पतंजलि विश्वविद्यालय हरिद्वार के कई छात्र शामिल होने पहुंचे थे।
सहेली को बचाने में बही
छात्रों का एक दल अलकनंदा के किनारे पहुंच गया। नदी में फोटो खिंचते वक्त एक छात्रा सौम्या का पांव फिसलने से बहने लगी।
उसे बचाने के लिए एमएससी प्रथम वर्ष की छात्रा उर्वशी पुत्री ओमप्रकाश रानीबाग कालोनी धामपुर बिजनौर नदी में कूद गई। उर्वशी नदी की धारा में बह गई थी।
35 किमी के दायरे में की खोजबीन
जल पुलिस के एसआई हरीश थपलियाल ने बताया कि गोताखोर व जल पुलिस की टीम ने अलकनंदा में मूल्यागांव से व्यासघाट तक 35 किमी के दायरे में खोजबीन अभियान चलाया लेकिन कोई पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन