फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Republic Day celebrated with great pomp in Pachhwadun

पछवादून में धूमधाम से मनाया गणतंत्र दिवस

Tue, 28 Jan 2020 02:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2020 02:00 AM IST
विज्ञापन
Republic Day celebrated with great pomp in Pachhwadun
जैन बालिका इंटर कॉलेज में गणतंत्र दिवस पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देतीं छात्राएं। - फोटो : VIKAS NAGAR
पछवादून में राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। विभिन्न स्कूलों में छात्रों ने लोक संस्कृति की मनमोहक छटा बिखेरी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विकासनगर में विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने महान स्वंतत्रता सैनानियों के जीवन पर प्रकाश डाला। महापुरुषों के आदर्शों और जीवनी को जीवन में आत्मसात करने की बात कही। इस अवसर पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. केके शर्मा भी मौजूद रहे। नगरपालिका कार्यालय विकासनगर में पालिकाध्यक्ष शांति जुंवाठा ने ध्वजारोहण किया। जैन बालिका इंटर कॉलेज में बीडीओ आकांक्षा वर्मा ने ध्वजारोहण किया। यहां पर छात्रों ने लोक संस्कृति की मनमोहक छटा बिखेरी। छात्रों ने गढ़वाल, कुमाऊंनी, राजस्थानी, गुजराती, पंजाबी गीतों पर नृत्य की प्रस्तुति देकर अनेकता में एकता का परिचय दिया।
विज्ञापन

कालसी तहसील मुख्यालय में एसडीएम डॉ. अपूर्वा सिंह ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। आशाराम वैदिक इंटर कॉलेज में भी छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। डाकपत्थर स्थित शिशु विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में बतौर मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान मंजू मोंगा शामिल हुई। छात्रों द्वारा प्रस्तुत नाटक ने सबको भाव विभोर कर दिया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह असवाल, प्रबंधक वीर सिंह शाही, कोषाध्यक्ष जगदीश प्रसाद, पवन शर्मा, रूप चंद्र, पंकज नैथानी, प्रधानाचार्य वीरेंद्र सिंह नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

ब्राइट एजेंल स्कूल में 5जी टेक्नोलॉजी पर रिसर्च कर रहे डॉ. गगन गुप्ता ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने छात्रों को तकनीक के क्षेत्र में भारत की ताकत से रू-ब-रू करवाया। निदेशक मेजर कादिर हुसैन ने भी विचार रखे। इस मौके पर प्रधानाचार्या राणा अलमास, प्रशांत गुप्ता, सचिन, सोनी राणा, अभय नारायण, दिव्या, राकेश उनियाल, तबस्सुम, वीना अरोड़ा, खुशीराम जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीआईसी जस्सोवाला में ब्लॉक प्रमुख जसविंदर सिंह बिट्टू ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस मौके पर प्रधान प्रवीण सैनी भी मौजूद रहे।
बाबूगढ़ स्थित सरस्वती विद्या मंदिर, सैपियंस स्कूल, साहिया स्थित जीआईसी, नालंदा पब्लिक स्कूल, एलडी मेमोरियल पब्लिक स्कूल, सविम साहिया, द शिलगुर एकेडमी पब्लिक स्कूल, लिटिल पीपुल्स एकेडमी कालसी गेट, एसजीआरआर भाऊवाला, जीआईसी मिसराज पट्टी, जीआईसी जस्सोवाला में भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही।
चित्रकला में नेहा रही प्रथम
विकासनगर। गणतंत्र दिवस पर जलागम परियोजना विकासनगर के तत्वावधान में साहिया में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें नेहा राय प्रथम, किरन दूसरे, खुशी वर्मा तीसरे स्थान पर रही। विजेताओं को जलागम के जलागम के यूनिट अधिकारी डीएस रावत ने पुरस्कृत किया।

लायंस क्लब ने भी मनाया गणतंत्र दिवस
विकासनगर। लायंस क्लब यमुना वैली ने अस्पताल रोड स्थित प्राइमरी स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों के साथ गणतंत्र दिवस मनाया। कार्य्रम की शुरुआत क्लब अध्यक्ष दिनेश जायसवाल और प्रोग्राम के अध्यक्ष लायन डॉ. मुदित अग्रवाल ने संयुक्त रूप से की। इस मौके पर सचिव गगन सेठी, कोषाध्यक्ष गगन दुआ, अजीत कोचर, हेमचंद्र सकलानी, उमाकांत अग्रवाल, खजान सिंह, डॉ. नारायण झा, डॉ. रोहित तोमर, अजय गोयल, प्रधानाध्यापिका वंशिका राणा आदि मौजूद रहे।

राजकीय बालिका इंटर कॉलेज साहिया में गणतंत्र दिवस पर पुरस्कार के  साथ छात्र छात्राएं।

राजकीय बालिका इंटर कॉलेज साहिया में गणतंत्र दिवस पर पुरस्कार के साथ छात्र छात्राएं। - फोटो : VIKAS NAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed