फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Republic Day 2025 special tableau of Uttarakhand will be seen on Kartavya Path delhi

Republic Day: कर्त्तव्य पथ पर दिखेगी उत्तराखंड की ये खास झांकी, पारंपरिक वेशभूषा में प्रस्तुति भी देंगे कलाकार

Wed, 22 Jan 2025 08:36 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 22 Jan 2025 08:36 PM IST
सार

उत्तराखंड की झांकी में सूचना विभाग के संयुक्त निदेशक एवं नोडल अधिकारी केएस चौहान के नेतृत्व में राज्य के कलाकार भाग ले रहे हैं।

विज्ञापन
Republic Day 2025  special tableau of Uttarakhand will be seen on Kartavya Path delhi
उत्तराखंड की झांकी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गणतंत्र दिवस परेड में कर्त्तव्य पथ पर सांस्कृतिक विरासत एवं साहसिक खेल पर आधारित उत्तराखंड की झांकी दिखेगी। नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय रंगशाला शिविर में कलाकारों ने पारंपरिक वेशभूषा में अपने प्रदेश की झांकी के साथ प्रस्तुति दी।

विज्ञापन


उत्तराखंड की झांकी में सूचना विभाग के संयुक्त निदेशक एवं नोडल अधिकारी केएस चौहान के नेतृत्व में राज्य के कलाकार भाग ले रहे हैं। नोडल अधिकारी ने बताया कि उत्तराखंड की ओर से प्रदर्शित की जाने वाली झांकी की थीम ‘सांस्कृतिक विरासत एवं साहसिक खेल’ रखी गई है।
विज्ञापन


गणतंत्र दिवस समारोह में कर्तव्य पथ राज्य की झांकी मार्च पास्ट करते हुए चौथे नंबर पर देखने को मिलेगी। झांकी के अगले भाग में उत्तराखंड की प्रसिद्ध ऐपण कला को बनाते हुए एक पारंपरिक वेशभूषा में महिला को दिखाया गया है। यह ऐपण आर्ट आज विश्वभर में प्रसिद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन


National Games: राष्ट्रीय खेलों के शुभंकर मौली ने साझा किए अपने अनुभव, देखिए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

Republic Day 2025  special tableau of Uttarakhand will be seen on Kartavya Path delhi
उत्तराखंड के कलाकार - फोटो : अमर उजाला

ऐपण कला उत्तराखंड की सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व को दर्शाती है। इस कला को उत्तराखंडी महिलाएं पूजा कक्षों, घरों के प्रवेशद्वारों, फर्श और दीवारों पर बनाती हैं। इसे बनाने के लिए चावल का आटा व गेरू का उपयोग किया जाता है।



झांकी के ट्रेलर पार्ट में उत्तराखंड के साहसिक खेलों एवं साहसिक पर्यटन को चित्रित किया गया है। जैसे - नैनीताल और मसूरी में हिल साइकिलिंग, फूलों की घाटी और केदारकांठा की ट्रेकिंग, ओली में स्नो स्कीइंग, ऋषिकेश में योगा, बंजी जंपिंग, जिप-लाइनिंग एवं रॉक क्लाइंबिंग की रोमांचकारी गतिविधियों को दर्शाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed