फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Republic Day 2024 parade Uttarakhand tableau will be seen in Bharat Parv instead of kartavya path

Republic Day 2024: इस बार कर्तव्य पथ पर नहीं, भारत पर्व में दिखेगी उत्तराखंड की झांकी, इस थीम पर हो रही तैयार

Wed, 10 Jan 2024 09:33 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 10 Jan 2024 09:33 PM IST
सार

केंद्र सरकार ने गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने वाली झांकियों का तीन साल का रोस्टर तैयार किया है। जिससे सभी राज्यों को अपनी झांकियां प्रस्तुत करने का मौका मिल सके।

विज्ञापन
Republic Day 2024 parade Uttarakhand tableau will be seen in Bharat Parv instead of kartavya path
उत्तराखंड की झांकी का मॉडल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गणतंत्र दिवस पर कर्तव्य पथ पर होने वाली परेड में इस बार उत्तराखंड की झांकी नजर नहीं आएगी। इसकी जगह 23 से 31 जनवरी तक लाल किले में आयोजित होने वाले भारत पर्व में उत्तराखंड की झांकी को शामिल किया जाएगा। विकसित उत्तराखंड की थीम पर झांकी तैयार की जा रही है। बीते वर्ष गणतंत्र दिवस समारोह की परेड में उत्तराखंड की मानसखंड झांकी को पहला स्थान मिला था।

विज्ञापन


केंद्र सरकार ने गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने वाली झांकियों का तीन साल का रोस्टर तैयार किया है। जिससे सभी राज्यों को अपनी झांकियां प्रस्तुत करने का मौका मिल सके। पिछले तीन साल से लगातार उत्तराखंड की झांकी गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल हो रही थी, लेकिन इस बार उत्तराखंड को मौका नहीं मिला है। हालांकि केंद्र सरकार की ओर से 23 से 31 जनवरी तक होने वाले भारत पर्व में उत्तराखंड की झांकी होगी।
विज्ञापन


Uttarakhand: शासन ने चमोली की जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी को पद से हटाया, लगे गंभीर आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग ने झांकी का मॉडल तैयार कर लिया है। इसकी थीम विकसित उत्तराखंड होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इक्कीसवीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का दशक बताया है। देवभूमि उत्तराखंड में विकसित भारत के तहत ऑल वेदर रोड, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन, होम स्टे, रोपवे पर तेजी से कार्य किया जा रहा है। झांकी के अग्र भाग में पारंपरिक वेशभूषा में उत्तराखंडी महिला को स्वागत करते हुए दिखाया जाएगा। इसके साथ ही पारंपरिक अनाज मंडुवा, झंगोरा, रामदाना व चौलाई की खेती व राज्य पक्षी मोनाल को प्रदर्शित किया गया। झांकी के मध्य भाग में होम स्टे को दिखाया गया है।

पहाड़ों में होमस्टे योजना से हजारों ग्रामीणों को रोजगार मिल रहा है। केंद्र सरकार ने वर्ष 2023 में पिथौरागढ़ जिले के सरमोली गांव को सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव घोषित किया था। साथ ही लखपति दीदी योजना से उत्तराखंड में महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही है। स्वयं सहायता समूह में काम करते हुए स्थानीय महिलाओं व सुदूर पहाड़ों में सौर ऊर्जा व मोबाइल टावर को दिखाया गया है।

झांकी के आखिरी भाग में ऑल वेदर रोड, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना, रोपवे व भारत के प्रथम गांव माणा के लिए रोड कनेक्टिविटी को दर्शाया गया है। झांकी के साथ उत्तराखंड की लोक संस्कृति पर आधारित पारंपरिक वेशभूषा में नृत्य करते हुए कलाकार हैं।

उत्तराखंड की झांकी इस बार गणतंत्र दिवस परेड की बजाय भारत पर्व में दिखाई देगी। विकसित उत्तराखंड की थीम पर झांकी का मॉडल तैयार कर लिया गया है।
- केसी चौहान, संयुक्त निदेशक एवं नोडल अधिकारी सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed