{"_id":"6482343abd3a262c4c06ba55","slug":"report-sent-to-vigilance-court-in-disproportionate-assets-case-of-mayor-and-councilor-dehradun-news-c-5-drn1005-174357-2023-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: मेयर और पार्षद की आय से अधिक संपत्ति मामला में विजिलेंस कोर्ट भेजी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: मेयर और पार्षद की आय से अधिक संपत्ति मामला में विजिलेंस कोर्ट भेजी रिपोर्ट
विज्ञापन
दून के मेयर और पार्षद पर लगे आय से अधिक संपत्ति के आरोपों के मामले में विजिलेंस टीम ने जांच के बाद रिपोर्ट विजिलेंस कोर्ट को भेज दी है।
बता दें कि धर्मपुर के वीर चंद्र सिंह गढ़वाली मार्ग निवासी विकेश सिंह नेगी ने मेयर सुनील उनियाल गामा और पार्षद कमली भट्ट के खिलाफ न्यायालय के समक्ष एक प्रार्थनापत्र दायर किया था। इसमें उन्होंने दोनों पर आय से अधिक संपत्ति का आरोप लगाकर भ्रष्टाचार अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कराने की मांग की थी। इस पर कोर्ट ने विजिलेंस टीम को रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए थे। आठ जून को पुलिस अधीक्षक सतर्कता अधिष्ठान ने अदालत को पत्र लिखा है कि विकेश सिंह नेगी की शिकायत के आधार पर निरीक्षक की ओर से जानकारी हासिल कर मुख्यालय भेज दी गई है। प्रार्थनापत्र में लगाए आरोपों के संबंध में साक्ष्य एकत्रित किए जा रहे हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -
ये है मामला
दरअसल, एडवोकेट विकेश सिंह नेगी ने आरटीआई के तहत मेयर और पार्षद की संपत्ति के बारे में सूचना मांगी थी। जिसके बाद उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ सालों में ही मेयर की संपत्ति में कई गुना बढ़ोतरी हुई है। उनकी संपत्ति 20 करोड़ से अधिक बताई थी।