फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Repair of dam and barrage started

देहरादून: बांध और बैराज की मरम्मत शुरू

Sat, 11 Feb 2023 12:38 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 11 Feb 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
Repair of dam and barrage started
भारत सरकार के केंद्रीय जल आयोग की देश के बैराज और डैम की हालत सुधारने की योजना के तहत पछवादून के आसन और डाकपत्थर बैराज के अलावा इच्छाड़ी बांध की मरम्मत का कार्य शुरू हो गया है। अधिकारियों का मानना है कि मरम्मत के बाद डैम और बैराज को तकनीकि रूप से काफी हद तक मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन

पछवादून की जल विद्युत परियोजनाओं का निर्माण साठ के दशक में हुआ था। बांध, बैराज और इससे संबंधित पुलों का दो साल पहले केंद्रीय जल आयोग की टीम ने निरीक्षण किया था। इस दौरान पुलों की स्थिति सुधारने और बैराज के फर्श आदि की मरम्मत की आवश्यकता बताई थी। इसके तहत पुलों व फर्श आदि की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

जलविद्युत निगम के अधिशासी अभियंता अभय सिंह ने बताया कि बैराज के फर्श और पुलों की रेलिंग, उनके निचले हिस्से को ठीक करने का कार्य किया जा रहा है। मरम्मत के कार्य केंद्रीय जल आयोग की टीम के दिशा-निर्देशन में कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed