{"_id":"1114a5bfec4656a23f7cfaf34f9d1683","slug":"renuka-rawat-on-facebook","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव की खातिर वर्चुअल वर्ल्ड में सीएम की पत्नी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव की खातिर वर्चुअल वर्ल्ड में सीएम की पत्नी
अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 14 Apr 2014 09:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी और सीएम की पत्नी रेणुका रावत भी वर्चुअल वर्ल्ड में अवतरित हो गई हैं। इसी शनिवार उनका आफिशियल फेस बुक पेज लांच हुआ है।
विज्ञापन
पति के नाम के सहारे चुनाव लड़ रहीं रेणुका की फेस बुक पेज लाइक्स में भी केवल पति हरीश रावत ही शुमार हैं।
विकास की गंगा बहाने की बात
रेणुका रावत के इस पेज को लाइक करने वालों की संख्या भी अभी पांच सौ से कुछ ही ऊपर पहुंची है। यहां रेणुका विकास की गंगा बहाने की बात करती नजर आती हैं। इससे पहले टिकट देने के लिए सोनिया और राहुल को धन्यवाद कहती तस्वीर चस्पा है।
विज्ञापन
साफ है कि पेज पर जुबान को हथियार बनाने की जगह केवल फोटोग्राफ का सहारा लिया गया है। केवल कुमाऊं के कुछ कलाकारों की टोली के साथ की फोटो छोड़ दी जाए तो बाकी सारी फूल-मालाओं से लदी चुनाव प्रचार के दौरान की ही उनकी फोटो यहां छाई हैं।
विज्ञापन
कुछ में मुख्यमंत्री हरीश रावत का भी चेहरा नजर आता है तो कुछ में वह समर्थकों से घिरी हाथ जोड़ उनसे समर्थन की अपील करतीं नजर आती हैं। कुल मिलाकर युवा मतदाताओं और आन लाइन यूजर्स तक पहुंचने के लिए उन्होंने भी यह आन लाइन रास्ता अख्तियार कर लिया है।