{"_id":"5daf5da88ebc3e93b775093e","slug":"renu-and-bms-chief-narendra-tomar-s-biggest-win-over-bdc-vikas-nagar-news-drn323755746","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीडीसी पर रेनू तो ग्राम प्रधान पद पर नरेंद्र की सबसे बड़ी जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीडीसी पर रेनू तो ग्राम प्रधान पद पर नरेंद्र की सबसे बड़ी जीत
विज्ञापन
नरेंद्र तोमर। प्रधान बदामावाला
- फोटो : VIKAS NAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पछवादून के चारों ब्लॉक सहसपुर, विकासनगर, कालसी और चकराता के चुनाव में बीडीसी पद पर सबसे बड़ी जीत जीवनगढ़-1 से रेनू खान और ग्राम प्रधान पद पर बदामावाला के नरेंद्र तोमर ने सबसे बड़ी जीत दर्ज की। जीत दर्ज करने के बाद दोनों विजयी उम्मीदवारों ने अपने समर्थकों संग जुलूस निकाल जश्न मनाया।
बीडीसी के चुनाव में जीवनगढ़-1 से रेनू खान ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंदी समीना को 1266 मतों से मात दी। चारों ब्लॉक में सिर्फ रेनू ही एक ऐसी प्रत्याशी है जिन्होंने इतने बड़े अंतर से अपने प्रतिद्वंदी को मात दी। चुनाव में रेनू खान को 1552 मत प्राप्त हुए जबकि, उनकी प्रतिद्वंदी रही समीना को सिर्फ 286 मत प्राप्त हुए। वहीं ग्राम प्रधान पद पर बदामावाला के नरेंद्र सिंह ने अपने प्रतिद्वंदी रितेंद्र सिंह तोमर को 710 मतों के अंतर से हराया। नरेंद्र को 1596 प्राप्त हुए जबकि, रितेंद को 886 मत प्राप्त हुए
पहाड़ से लेकर मैदान तक लोगों को भाया अनानास
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पहाड़ से लेकर मैदान तक अनानास लोगों को खासा पसंद आया। लोगों ने जमकर अनानास चुनाव चिह्न पर चुनाव लड़ने वाले लोगों को वोट दिया। जिसका नतीजा यह रहा कि पहाड़ से लेकर मैदान तक अनानास चुनाव चिह्न पर चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि बने। इसके बाद अनाज का बालियों को भी लोगों ने खूब पसंद किया। पछवादून के चार ब्लॉकों में अनानास चुनाव चिह्न पर चुनाव लड़ने वाले करीब 85 लोग ग्राम प्रधान चुने गए।