{"_id":"581a40984f1c1bac314376c9","slug":"renovation-of-garmkund-of-gaurikund","type":"story","status":"publish","title_hn":"नमामि गंगे के तहत संवरेगा गौरीकुंड का गर्म कुंड : उमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नमामि गंगे के तहत संवरेगा गौरीकुंड का गर्म कुंड : उमा
ब्यूरो/ अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
Updated Thu, 03 Nov 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
उमा भारती
- फोटो : AmarUjala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपदा से पहले केदारनाथ यात्रा के मुख्य पड़ाव रहे गौरीकुंड के गर्मकुंड का नमामि गंगे योजना के तहत पुनरोद्धार किया जाएगा। केदारघाटी के दौरे पर पहुंची केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती ने बुधवार को गौरीकुंड और त्रिजुगीनारायण का भ्रमण के दौरान यह घोषणा की।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री ने स्थानीय नागरिकों से आपदा के बाद पुनर्निर्माण और सुरक्षा कार्यों के बारे में जानकारी ली। साथ गए जल संसाधन विभाग के अधिकारियों से उन्होंने गौरीकुंड की सुरक्षा सहित मंदाकिनी नदी के किनारे चेंजिंग रूम, स्नानघाट और गर्मकुंड के पुनरोद्धार कार्य पर कुल खर्च होने वाली धनराशि के बारे में पूछा।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि इन सभी कार्यों पर कम से कम बीस करोड़ रुपये खर्च होंगे। इस पर केंद्रीय मंत्री ने अधिकारियों को कार्यों का पूरा खाका जल्द तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नमामि गंगे में बाबा केदार की यात्रा के मुख्य पड़ाव रहे गौरीकुंड की दशा और दिशा बदलने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
ग्राम प्रधान राकेश गोस्वामी व वन पंचायत सरपंच नरोत्तम प्रसाद गोस्वामी ने केंद्रीय मंत्री को स्थानीय समस्याओं के बारे में भी बताया। इसके बाद केंद्रीय मंत्री देर शाम शिव-पार्वती विवाह स्थली त्रियुगीनारायण पहुंची।
इससे पूर्व प्रात: 8.10 बजे केंद्रीय मंत्री केदारनाथ से हेलीकॉप्टर से चारधाम हेलीपैड गुप्तकाशी पहुंची। यहां लोनिवि विश्राम गृह में उन्होंने पूरे दिन विश्राम किया।