फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Remembering Shaheed Udham Singh Kamboj

शहीद उधम सिंह के व्यक्तित्व को युवा आत्मसात करे

Mon, 27 Dec 2021 12:39 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
Remembering Shaheed Udham Singh Kamboj
04 बुल्लावाला में शहीद स्मारक पर शहीद ऊधम सिंह कांबोज की प्रतीमा पर माल्यार्पण करते लोग। - फोटो : RISHIKESH
मारखम ग्रांट बुल्लावाला में शहीद उधमसिंह कंबोज की 123वीं जयंती मनाई गई। इस मौके पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। शहीद उधमसिंह कंबोज ने जलियावाला कांड के दोषी को लंदन में जाकर गोली मारी थी। युवाओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

रविवार को बुल्लावाला में शहीद स्मारक पर शहीद उधम सिंह कंबोज की प्रतिमा पर लोगों ने पुष्प चढ़ाकर उन्हें नमन किया। अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य परमिंदर सिंह बाउ ने कहा कि बैसाखी के दिन 1919 को हुए जलियावाला बाग कांड में जनरल डायर ने निहत्थे लोगों पर गोलियां चलवाई थीं। इस घटना से उधम सिंह व्यथित हो गए। उन्होंने बदला लेने का प्रण किया। अपने मिशन को अंजाम देने के लिए उधम सिंह अफ्रीका, नैरोबी, ब्राजील और अमेरिका गए। सन 1934 में उधम सिंह ने लंदन पहुंचकर लक्ष्य पूरा करने का इंतजार किया। 13 मार्च 1940 को लंदन की रॉयल सेंट्रल एशियन सोसायटी के हाल में जहां डायर पहुंचा था। एक मोटी किताब में रिवाल्वर लेकर आए और बैठक के बाद डायर को गोली मार कर बदला लिया। दून कंबोज सभा के सह सचिव मनोज कंबोज ने कहा कि डायर की हत्या करने के बाद शहीद उधम सिंह भागे नहीं और गिरफ्तार हो गए। 31 जुलाई 1940 को शहीद उधम सिंह को फांसी दी गई। श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में क्षेत्र पंचायत सदस्य राजेंद्र तडियाल, विजय कुमार, जगदीश कंबोज, नरेंद्र सिंह नेगी और सुंदर लोधी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed