फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Remains of bovine animal found in tea garden, lawsuit

चाय बागान में मिले गोवंशीय पशु के अवशेष, मुकदमा

Thu, 19 May 2022 12:13 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 12:13 AM IST
विज्ञापन
Remains of bovine animal found in tea garden, lawsuit
प्रेमनगर क्षेत्र के चाय बागान में एक गोवंशीय पशु के अवशेष मिलने से हड़कंप मच गया। आसपास के लोग वहां इकट्ठा हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने अवशेषों को कब्जे में ले लिया और पशु चिकित्सकों से जांच कराई। मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

एसओ प्रेमनगर मनोज नैनवाल ने बताया कि चाय बागान से कुछ लोगों ने पशु के अवशेष पड़े होने की सूचना दी थी। पुलिस ने मौके पर पशु चिकित्सकों को बुलाया और जांच कराई। प्राथमिक जांच में अवशेष गोवंशीय पशु के लग रहे हैं। मौके पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए फोर्स तैनात कर दी गई है। पुलिस की ओर से अज्ञात के खिलाफ गोवंश संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बता दें कि इससे पहले क्षेत्र के कोटड़ा इलाके में भी एक पशु का शव बरामद हुआ था। झाझरा क्षेत्र में भी इसी तरह का मामला सामने आया था। पुलिस सभी मामलों की जांच कर रही है। कुछ दिन पहले पटेलनगर थाना क्षेत्र में भी एक गोवंशीय पशु का शव मिला था। इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed