{"_id":"62587f25c3de16115b7278b3","slug":"relief-from-forest-fire-due-to-moist-winds-coming-from-south","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड : दक्षिण से आ रही नम हवाओं के चलते वनाग्नि से राहत, आग की घटनाओं में अप्रत्याशित कमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड : दक्षिण से आ रही नम हवाओं के चलते वनाग्नि से राहत, आग की घटनाओं में अप्रत्याशित कमी
Fri, 15 Apr 2022 01:38 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 15 Apr 2022 01:38 AM IST
सार
गर्मी से तप रहे मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र समेत उत्तर पूर्व के राज्यों में थोड़ी राहत मिली है। साथ ही वनाग्नि की घटनाओं में भी कमी आई है। सेटेलाइट के जरिये उत्तराखंड समेत देश के कई राज्यों में वनाग्नि की घटनाओं की निगरानी कर रहे भारतीय वन सर्वेक्षण के विशेषज्ञों का कहना है कि पिछले दो दिनों में वनाग्नि की घटनाओं में कमी आई है।
विज्ञापन
file pic.....
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दक्षिण से आ रही नम हवा और पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते उत्तराखंड समेत देश के कई राज्यों में बारिश के साथ तेज हवा चल रही है। इससे गर्मी से तप रहे मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र समेत उत्तर पूर्व के राज्यों में थोड़ी राहत मिली है। साथ ही वनाग्नि की घटनाओं में भी कमी आई है। सेटेलाइट के जरिये उत्तराखंड समेत देश के कई राज्यों में वनाग्नि की घटनाओं की निगरानी कर रहे भारतीय वन सर्वेक्षण के विशेषज्ञों का कहना है कि पिछले दो दिनों में वनाग्नि की घटनाओं में कमी आई है।
विज्ञापन
उत्तराखंड वन विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, मौसम का मिजाज बदलने से पहले 11 अप्रैल को राज्य में वनाग्नि की कुल 88 घटनाएं हुईं। 12 अप्रैल को 45 जगहों पर आग की घटनाएं हुई। मौसम में बदलाव और पिथौरागढ़, चमोली, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग समेत कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने से वनाग्नि की घटनाओं में कमी आई है। 13 अप्रैल को जहां वनाग्नि की कुल 28 घटनाएं हुईं तो वहीं 14 अप्रैल को 27 घटनाएं दर्ज की गईं। जो विभागीय अधिकारियों के लिए सुकून वाली बात है।
विज्ञापन
भारतीय वन सर्वेक्षण के उप महानिदेशक डॉक्टर सुनील चंद्रा के मुताबिक, पिछले 48 घंटों के भीतर उत्तराखंड समेत देश के तमाम हिमालयी राज्यों और महाराष्ट्र, गुजरात, उत्तर प्रदेश जैसे मैदानी राज्यों में भी वनाग्नि की घटनाएं कम हुई हैं। अब जबकि उत्तराखंड के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हुई है और जंगल काफी हद तक नम हो गए हैं, ऐसे में आने वाले दिनों में भी आग की घटनाएं कम होंगी।
विज्ञापन