फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Relief for applicants of international driving license

आरटीओ में अब प्रतिदिन 50 लाइसेंस का नवीनीकरण के साथ ही 50 डुप्लीकेट लाइसेंस होंगे जारी -

Fri, 09 Jul 2021 12:51 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
Relief for applicants of international driving license
ड्राइविंग लाइसेंस का नवीनीकरण कराने या फिर डुप्लीकेट ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के साथ ही अंतरराष्ट्रीय ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने वाले आवेदकों के लिए खबर राहत देने वाली है। आरटीओ में लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस का कोटा बढ़ाने के बाद अब नवीनीकरण और डुप्लीकेट ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का भी कोटा बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन

आरटीओ डीसी पठोई ने बताया कि अब कार्यालय में प्रतिदिन 50 लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस जारी करने के साथ ही 50 लाइसेंस का नवीनीकरण किया जाएगा और इतने ही डुप्लीकेट ड्राइविंग लाइसेंस जारी किए जाएंगे। अंतरराष्ट्रीय ड्राइविंग लाइसेंस परमिट के आवेदकों की समस्याओं को देखते हुए भी इसका कोटा बढ़ाकर 50 कर दिया गया है। आरटीओ डीसी पठोई का कहना है कि फिलहाल कार्यालय में 50 फ़ीसदी कर्मचारी ही ड्यूटी पर आ रहे हैं। इसकी वजह से कुछ दिक्कतें हो रही हैं। जैसे ही 100 फ़ीसदी कर्मचारी ड्यूटी पर आने लगेंगे तो ड्राइविंग लाइसेंस के साथ ही अन्य विभागीय कार्यों में तेजी आएगी।
विज्ञापन

वरिष्ठ नागरिकों के कार्य प्राथमिकता से होंगे
आरटीओ में ड्राइविंग लाइसेंस का नवीनीकरण कराने, गाड़ियों की फिटनेस जांच कराने या फिर परमिट बनवाने के लिए वरिष्ठ नागरिकों को लाइन में नहीं लगना होगा। वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। इतना ही नहंी वरिष्ठ नागरिकों को परिवहन विभाग की वेबसाइट पर पंजीकरण की भी जरूरत नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed