{"_id":"c74716b96956810a9942427cdc906256","slug":"relief-becomes-problem-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत सामग्री न पहुंचने पर उक्रांद में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत सामग्री न पहुंचने पर उक्रांद में रोष
देहरादून/ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2013 09:36 AM IST
विज्ञापन
उक्रांद(पंवार) ने आपदा के डेढ़ माह बीत जाने के बाद भी पीड़ितों तक राहत न पहुंच पाने पर राज्य सरकार की कड़ी आलोचना की है।
विज्ञापन
भूखे मरने को मजबूर
उक्रांद मीडिया प्रभारी मनमोहन लखेड़ा ने कहा है कि आपदा पीड़ित सरकार की उदासीनता के कारण अभी भी खुले आसमान के नीचे रात बिताने और भूखे मरने को मजबूर हैं। सरकार अब तक पीड़ितों के लिए अस्थायी निवास की व्यवस्था तक नहीं कर पाई। कहा कि अब तक सरकार प्रभावित इलाकों में पहुंच मार्ग नहीं बना पाई है। जिस कारण देशभर से आई राहत सामग्री गोदामों में सड़ रही है। ऐसे में राहत सामग्री पीड़ितों तक न पहुंच पाना सरकार की नाकामी और नौकरशाही की विफलता है।
खबर पर राय देने के लिए क्लिक करें